मोहम्मद युसूफ को लेकर PCB जल्द लेगा बड़ा फैसला; पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद युसूफ को लेकर PCB जल्द लेगा बड़ा फैसला; पढ़िए पूरी खबर

मोहम्मद यूसुफ इस समय श्रीलंका दौरे पर है।

Mohammad Yousuf. (Photo by Matt King/Getty Images)
Mohammad Yousuf. (Photo by Matt King/Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) कथित तौर पर मोहम्मद यूसुफ को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का परमानेंट बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने जा रहा है। मोहम्मद यूसुफ लाहौर स्थित नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (NHPC) में बतौर बल्लेबाजी कोच काम कर रहे थे, और उन्हें हाल ही में इस भूमिका से रिहाई दें दी गई है, जिसके बाद से उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्थाई रूप से बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की खबरें सामने आई है।

पीसीबी (PCB) ने कथित तौर पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को पाकिस्तान टीम का परमानेंट बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का फैसला उनके नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (NHPC) छोड़ने के बाद लिया है। इस बीच, नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (NHPC) में रिक्त बल्लेबाजी कोच के पद के लिए विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा।

मोहम्मद युसूफ होंगे पाकिस्तान के परमानेंट बल्लेबाजी कोच

मोहम्मद यूसुफ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन के साथ काम करेंगे, जिन्हें हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान के वर्तमान मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक है जबकि शॉन टैट गेंदबाजी कोच है, वहीं अब्दुल मजीद फील्डिंग कोच है।

आपको बता दें, मोहम्मद यूसुफ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक दशक से अधिक समय तक पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और टेस्ट और वनडे क्रिकेट दोनों में दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 से अधिक मैचों में 17000 से अधिक रन बनाए।

पूर्व बल्लेबाज के नाम एक कैलेंडर वर्ष में रेड-बॉल क्रिकेट में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने साल 2006 में पाकिस्तान के लिए 1788 रन बनाए थे। वह इस समय श्रीलंका दौरे पर पाकिस्तान टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच काम कर रहे हैं पाकिस्तान ने 20 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट चार विकेट से जीता था और अब दोनों टीमों के बीच 24 जुलाई से गाले में दूसरा और अंतिम टेस्ट खेला जाना है।

close whatsapp