वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में धीमी ओवर गति के चलते भारतीय टीम पर लगा मैच फीस का 20 फीसदी जुर्मना
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने 3 रनों की करीबी जीत हासिल की थी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जुलाई 24, 2022 9:45 अपराह्न

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने भले ही 3 रनों की करीबी जीत हासिल कर ली है, लेकिन टीम को धीमी ओवर गति के चलते मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माने का सामना करना पड़ा है। शिखर धवन की कप्तानी में इस वनडे सीरीज में खेल रही भारतीय टीम ने पहला मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में मुकाबला खेला था।
जिसमें धवन ने 97 रनों की अहम पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 50 ओवरों में 308 तक पहुंचाया था। जिसके बाद विंडीज टीम एक समय इस मुकाबले में लक्ष्य के काफी करीब तो पहुंच गई थी, लेकिन अंत में उसे हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम की तरफ से पहले वनडे मैच में धवन के अलावा श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में 15 रनों का बचाव करते हुए टीम सीरीज 1-0 से बढ़त दिलाने में अपनी भूमिका को भी निभाया। वहीं जुर्माने को लेकर बात की जाए तो ICC कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक खिलाड़ी और उनके सपोर्ट पर्सनल पर धीमी ओवर गति पर 20 फीसदी जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल टेस्ट मैच में भी धीमी ओवर गति पर लगा था जुर्माना
वहीं इससे पहले भारतीय टीम पर इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के चलते 40 फीसदी जुर्माने का सामना करना पड़ा था। साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भी भारतीय टीम को 2 अंकों की पेनाल्टी लगाई गई थी। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा की जगह पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संभाल रहे थे।
जिसके चलते भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में चौथे स्थान पर खिसकना पड़ा। जिसके चलते अब भारतीय टीम को WTC के फाइनल में अपनी जगह को बनाने के लिए बाकी बचे मैचों में जीत हासिल करने के साथ ओवर गति पर भी काफी ध्यान देना पड़ेगा।