CWG 2022: अलाना किंग की शानदार गेंदबाजी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस को हराकर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई
ऑस्ट्रेलिया टीम CWG 2022 में अपना अंतिम ग्रुप मैच 3 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - Aug 1, 2022 1:23 pm

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सीनियर लेग-स्पिनर अलाना किंग 31 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे मुकाबले में बारबाडोस महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़ी और अपनी टीम को यह एकतरफा मुकाबला नौ विकेट से जीतने में मदद की।
ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अपना दबदबा कायम रखा है, क्योंकि उन्होंने अपने पहले दो मैच जीतकर ग्रुप ए में अंकतालिका में चार अंको के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। पहले मैच में भारत पर तीन विकेट की जीत और अब बारबाडोस पर 9 विकेट की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दबदबा जारी
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप ए की अंक तालिका में अपनी फाइनल स्थिति जानने के लिए भारत और बारबाडोस के बीच 3 अगस्त को खेले जाने वाले CWG 2022 मैच के परिणाम का इंतजार करना होगा, क्योंकि दोनों टीमों के पास इस समय दो-दो अंक है, लेकिन मेग लैनिंग की टीम नेट रन रेट (+2.832) के मामले में शेष टीमों से कहीं आगे है।
आपको बता दें, CWG 2022 में नॉकआउट मैचों में ग्रुप ए की टेबल-टॉपर टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली ग्रुप ए की टीम का सामना ग्रुप बी के टेबल-टॉपर से होगा।
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने अलाना किंग की शानदार गेंदबाजी के बदौलत बारबाडोस को सिर्फ 64 रनों पर समेट दिया, जहां कप्तान हेले मैथ्यूज ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 18 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को छू तक नहीं पाए। इस मैच में अलाना किंग ने अपने चार ओवर के कोटे में केवल आठ रन देते हुए चार विकेट चटकाएं, जबकि ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर और डार्सी ब्राउन ने क्रमशः तीन, दो और एक विकेट लिया।
जिसके बाद एलिसा हीली (23*) और मेग लैनिंग (36*) ने ऑस्ट्रेलिया को महज 8.1 ओवर में 65 रनों का लक्ष्य हासिल कर जारी CWG 2022 में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने में मदद की। वहीं शनिका ब्रूस बेथ मूनी को सिर्फ 2 रन पर आउट कर खाता बस खोल पाई।