बेन सॉयर को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया
न्यूजीलैंड के कप्तान सोफी डिवाइन ने बेन सॉयर की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया दी।
अद्यतन - जून 6, 2022 10:32 पूर्वाह्न

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने बेन सॉयर को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। अब बेन सॉयर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में रॉबर्ट कार्टर की जगह लेंगे, जिन्होंने यह कार्यभार इस साल की शुरुआत में महिला वर्ल्ड कप 2022 के दौरान संभाला था।
आपको बता दें, बेन सॉयर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम से जुड़ने से पहले ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सहायक कोच थे। इसके अलावा उन्होंने महिला बिग बैश लीग (WBBL) में सिडनी सिक्सर्स के साथ भी काम कर चुके हैं। वह इंग्लैंड के द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के मुख्य कोच भी हैं।
बेन सॉयर को न्यूजीलैंड महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया
बेन सॉयर का न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ पहला असाइनमेंट आगामी राष्ट्रमंडल खेल 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) होगा, जिसके बाद टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।
क्रिकबज के अनुसार बेन सॉयर ने कहा: “मैं न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ अपना कार्यकाल शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। मैं टीम से जुड़ने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मुझे इस टीम में काफी क्षमता और प्रतिभा नजर आ रही है, और मुझे पूरा विश्वास हैं कि मैं उसका पूर्णतया उपयोग कर टीम को एक नए मुकाम तक पहुंचा पाने में सक्षम हो पाऊंगा। यह निश्चित रूप से सीखने की प्रक्रिया होगी, क्योंकि मैं खिलाड़ियों को समझूंगा, और वे मुझे और क्रिकेट को लेकर मेरी सोच और कोचिंग शैली को जानेंगे।”
नए कोच ने आगे बताया: “मेरा मानना हैं यदि आप खिलाड़ियों को कार्यविधि और प्रक्रिया का हिस्सा बनाते हैं, और उनकी तैयारी और दिनचर्या पर भी नजर रखते हैं, तो इससे प्रदर्शन में सुधार और विकास होना तय हैं। इस प्रक्रिया के जरिए ही हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, और यहीं से टीम के प्रदर्शन में निरंतरता आती है, जो हम चाहते हैं।”
न्यूजीलैंड के कप्तान सोफी डिवाइन ने बेन सॉयर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने के न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के फैसले का स्वागत किया और कहा वे उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित है।