न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर हीथ डेविस ने सार्वजानिक रूप से समलैंगिक होना किया स्वीकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर हीथ डेविस ने सार्वजानिक रूप से समलैंगिक होना किया स्वीकार

हीथ डेविस साल 2003 से ऑस्ट्रेलियाई शहर ब्रिस्बेन में बस गए हैं।

Heath Davis (Photo Source: Twitter)
Heath Davis (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज हीथ डेविस ने सार्वजनिक रूप से समलैंगिक होने का खुलासा किया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर स्टीवन डेविस के बाद दूसरे और न्यूजीलैंड के पहले समलैंगिक पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं।

द स्पिनऑफ के लिए एक डाक्यूमेंट्री सीरीज जिसका नाम है “स्क्रैच्ड: एओटेरोआज लॉस्ट स्पोर्टिंग लीजेंड्स” में बात करते हुए हीथ डेविस ने अपनी लैंगिकता और अकेलेपन के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलासा किया है।

1994 में टेस्ट में पदार्पण करने के तीन दशक बाद, हीथ डेविड ने अपने अतीत को याद करते हुए वेलिंगटन से ऑकलैंड शिफ्ट होने के बीच जो संघर्ष किया उसे साझा किया है। पूर्व तेज गेंदबाज ने 1994 से 1997 के बीच न्यूजीलैंड के लिए पांच टेस्ट और 11 वनडे मैच खेले, और घरेलू स्तर पर बतौर कोच भी काम किया है।

समलैंगिक होना स्वीकार करना आसान नहीं था: हीथ डेविस

हीथ डेविस ने ऑनलाइन पत्रिका द स्पिनऑफ को बताया: “मुझे लगता है कि समलैंगिक होना मेरे जीवन का शुरू से हिस्सा था, जिसे मैं छुपा रहा था। मैंने अपनी निजी जिंदगी को अलग-थलग रखा हुआ था, मैं अकेला था, और मैं अपने समलैंगिक नेचर को अंदर ही अंदर दबा रहा था। मैं समलैंगिक जीवन नहीं जी रहा था। यह मेरे जीवन का हिस्सा था, जिसे मुझे व्यक्त करने की जरूरत थी, लेकिन मैं इसे छिपाने में लगा हुआ था।

ये सारी चीजें मुझे और अकेलापन दें रही थी, लेकिन फिर सब कुछ आसान हो गया, जब मैंने लोगों से इस बारे में बात की। ऑकलैंड में हर कोई जानता था कि मैं समलैंगिक हूं, मेरे टीम में भी सभी को पता था, जिसके बावजूद भी इसका किसी ने कोई बड़ा मुद्दा नहीं बनाया। मैं अपने साथियों के साथ रूम शेयर करता था, चीजें शेयर करता था। मैदान पर भी कभी कुछ अलग महसूस नहीं हुआ। जिसके बाद मुझे बहुत स्वतंत्र महसूस हुआ।”

close whatsapp