'मुझे अब नहीं करनी कप्तानी' अरुण धूमल ने बताया कि आखिर विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने के समय क्या कहा था - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे अब नहीं करनी कप्तानी’ अरुण धूमल ने बताया कि आखिर विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने के समय क्या कहा था

साल 2022 की जनवरी में विराट कोहली ने भारतीय टीम की सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी थी।

Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)
Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2022 की शुरुआत में जब भारतीय टीम को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, उस समय विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए सभी को चौंंका दिया। जिसके बाद वह तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी को छोड़ चुके थे। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने अपने दिए बयान में खुलासा किया है कि कोहली ने आखिर कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले को लेकर उस समय क्या कहा था।

33 साल के विराट कोहली ने साल 2021 में खेले गए टी-20 वर्ल्डकप के समाप्त होने के बाद जहां इस फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी थी, वहीं इसके बाद दिसंबर 2021 में उन्हें वनडे की कप्तानी से भी हटाते हुए BCCI चयनकर्ताओं ने उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम का नया लिमिटेड ओवर्स कप्तान बनाया था।

जहां BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उस समय अपने दिए बयान में इस बात का खुलासा किया था कि कोहली से चर्चा किए जाने के बाद उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया। वहीं साउथ अफ्रीका के दौरे पर रवाना होने से पहले हुई प्रेस वार्ता में इस बात का खुलासा हुआ कि उनसे इसको लेकर कोई चर्चा ही नहीं की गई।

कप्तानी छोड़ने का फैसला पूरी तरह से कोहली का था – अरुण धूमल

BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने अपने दिए अब एक बयान में कहा है कि, यदि कोहली को लेकर बात की जाए तो वह कोई साधारण खिलाड़ी नहीं जिनको लेकर किसी तरह की चिंता करनी चाहिए। वह एक महान खिलाड़ी हैं और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को आंका नहीं जा सकता है। तो मीडिया में उनको लेकर जिस तरह की बातें हुई उस समय उससे किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

जर्नलिस्ट विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अरुण धूमल ने आगे कहा कि, हम सभी चाहते हैं कि वह जल्द ही एक बार फिर से अपने फॉर्म में वापसी करें। हमने उनके चयन को लेकर चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है। जिसमें यह उनका फैसला होगा कि वह किस तरह से विराट को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

वहीं अरुण धूमल ने आगे कहा कि, कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर यह पूरी तरह से विराट ने लिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे अब कप्तानी नहीं करनी है। जिसमें वह चाहते तो अगले वर्ल्डकप तक इसे संभाल सकते थे, लेकिन इसे छोड़ने का फैसला पूरी तरह से उन्हीं का था। हम उनके इस फैसले का पूरी तरह से सम्मान करने हैं।

close whatsapp