जिम्बाब्वे को हराने के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में जमकर काटा बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिम्बाब्वे को हराने के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में जमकर काटा बवाल

जिम्बाब्वे को हराने के बाद टीम इंडिया का वीडियो हुआ तेजी से वायरल।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे  के खिलाफ भी टीम इंडिया ने अपना विजय रथ जारी रखा है, इसी कड़ी में भारतीय टीम ने मेजबान को वनडे सीरीज में हरा दिया। लेकिन जीत से ज्यादा टीम इंडिया के एक वीडियो के बारे में बातें हो रही है, साथ ही ये वीडियो कल रात से इंटरनेट की दुनिया में आग लगा रहा है।

टीम इंडिया ने कर दिया जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ

जी हां, टीम इंडिया ने विजय रथ को जारी रखते हुए जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ ही किया है, जहां केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम ने 3-0 से वनडे सीरीज अपने नाम की और कई रिकॉर्ड भी बना डाले हैं।

जिम्बाब्वे को हराने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खोया होश!

*जिम्बाब्वे को हराने के बाद टीम इंडिया का एक वीडियो हुआ तेजी से वायरल।
*दरअसल, इस वीडियो को रील के रूप में शिखर धवन ने किया है अपलोड।
*जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में डांस कर रहे हैं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी।
*टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जोश से लबरेज हैं, जमकर मस्ती कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे को हराने का जश्न मनाती टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

संजू ने भी लगाया था इंस्टा स्टोरी पर एक मजेदार वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

आखिरी वनडे मैच में आए 2 शतक

दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच काफी रोमांचक रहा, जिसे टीम इंडिया ने जीत लिया। लेकिन इस मैच में खास बात ये रही कि, दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने शतक लगाया। भारत की तरफ से शतक शुभमन गिल के बल्ले से निकला, तो मेजबान टीम के सिकंदर रजा ने 100 रन बनाए।

close whatsapp