एशिया कप 2022: सकलैन मुश्ताक की तेज गेंदबाजी तिकड़ी भारत को कड़ी टक्कर देने हैं तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: सकलैन मुश्ताक की तेज गेंदबाजी तिकड़ी भारत को कड़ी टक्कर देने हैं तैयार

सकलैन मुश्ताक ने बाबर आजम की विराट कोहली से मुलाकात और बातचीत करते हुए वायरल हुई तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी।

Saqlain Mushtaq (Image Source: Getty Images)
Saqlain Mushtaq (Image Source: Getty Images)

आगामी एशिया कप 2022 का बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में खेला जाना है, और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक का मानना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन, हरिस रउफ और नसीम शाह इस बहुप्रतीक्षित मैच में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण आगामी एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं, लेकिन मुश्ताक का मानना ​​है कि ये तेज गेंदबाजी तिकड़ी किसी भी दिन, किसी भी खेल को अपने दम पर बदल सकती है, और भारत को भी कड़ी टक्कर दें सकती है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा रोमांचक होते हैं: सकलैन मुश्ताक

सकलैन मुश्ताक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा: “मोहम्मद हसनैन, हरिस रउफ और नसीम शाह ये तीनो गेंदबाज पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की योजनाओं और मांगों को बहुत अच्छी तरह से पूरा कर रहे हैं। कप्तान बाबर आजम, मुझे और पूरे सहयोगी स्टाफ को इन तीनो गेंदबाजों की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। शाहीन अफरीदी हमारे गेंदबाजी अटैक का नेतृत्व करते थे, लेकिन वह एशिया कप का हिस्सा नहीं हैं, पर ये तीनों गेंदबाज भी मैच का पलड़ा पलटने का दम रखते हैं, और मुझे विश्वास हैं कि ये तीनो भारत को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।”

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बारे में बात करते हुए, मुख्य कोच ने कहा: “क्रिकेट का खेल दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक साधन है, और भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा ही रोमांचक, भरपूर दबाव वाले और मनोरंजक होते हैं। इन मैचों के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों की मनोदशा अलग ही होती है, लेकिन अंत में ये एक खेल ही तो हैं, इसलिए हम प्यार और सद्भावना का संदेश फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आप देख रहे हैं कि कैसे भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में घुलमिल रहे हैं, यही तो खेल है।”

पाकिस्तान के मुख्य कोच ने बाबर आजम की विराट कोहली से मुलाकात और बातचीत करते हुए वायरल हुई तस्वीरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह दोनों देशों की जनता को एक सकारात्मक संदेश भेजती है। उन्होंने कहा खिलाड़ी केवल मैदान पर विरोधी होते हैं, लेकिन जैसे ही मैच समाप्त होता है, वे मैदान के बाहर अच्छी मित्रता निभाते है।

यहां देखिए एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड –

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।

close whatsapp