एशिया कप 2022: ‘ऋषभ पंत टी-20 के लिए फिट नहीं है’- पाकिस्तान के खिलाफ खेला गैर जिम्मेदाराना शॉट, ट्विटर पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
ऋषभ पंत की सबसे बड़ी गलती यह थी कि जब भारतीय टीम उनसे यह चाह रही थी कि वो आराम से खेले तब उन्होंने जल्दबाजी की और अपना विकेट गंवा दिया।
अद्यतन - Sep 4, 2022 10:07 pm

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 स्टेज का मुकाबला शुरू हो चुका है। बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत में इस मुकाबले में जबरदस्त शुरुआत की और पावरप्ले के खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 62 रन बनाए। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 20 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन की शानदार पारी खेली।
इस मुकाबले में जहां एक तरफ भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत मिली वहीं दूसरी ओर मिडिल ओवरों में पाकिस्तान टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुछ विकेट हासिल किए जिसकी वजह से 7-15 ओवरों के बीच भारतीय टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई। इन विकेट में एक विकेट ऋषभ पंत का भी था।
बाउंड्री मारने के चक्कर में ऋषभ पंत आसिफ अली को अपना कैच थमा बैठे
बाउंड्री मारने के चक्कर में ऋषभ पंत आसिफ अली को अपना कैच थमा बैठे। बता दें, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा (चोटिल), दिनेश कार्तिक और आवेश खान की जगह दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।
ऋषभ पंत के आउट होते ही तमाम प्रशंसकों ने ट्विटर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। पंत की सबसे बड़ी गलती यह थी कि जब भारतीय टीम उनसे यह चाह रही थी कि वो आराम से खेले तब उन्होंने जल्दबाजी की और अपना विकेट गंवा दिया। बता दें, उनका विकेट शादाब खान ने झटका। उनके आउट होते ही तमाम लोग इस बात से भी नाराज है कि ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को प्लेइंग XI में शामिल क्यों नहीं किया गया।
ये रही ट्विटर पर प्रतिक्रिया:
Rishabh Pant is not suitable for T-20. Ishan Kishan is best WC for T-20 #pant #kishan
— Mrityunjay Kumar Rai (@jay1980delhi) September 4, 2022
What a blunder to play #Pant ahead of #dineshkarthik!
Just being a lefthander doesn't guarantee runs!
Pant doesn't possess pyrotechnics of Karthik.
He is very good in tests. Not fit for #T20 .
— Kuldeep Sharma (@Kuldeep9Sharma) September 4, 2022
https://twitter.com/pratikxlucifer/status/1566446499437113344?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1566446499437113344%7Ctwgr%5Eeec0037b8b12c914c1a155b4d22b6b470f185bd4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fnot-fit-for-t20-twitter-unimpressed-with-rishabh-pant-giving-away-wicket-while-playing-irresponsible-shot%2F
Worst shot #pant. Wish he had been left out. #INDvsPAK . Selectors shd BAN switch hitting.
— Balasubramanian K (@digital_balu) September 4, 2022
https://twitter.com/hemant__yadav/status/1566444802849222657?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1566444802849222657%7Ctwgr%5Eeec0037b8b12c914c1a155b4d22b6b470f185bd4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fnot-fit-for-t20-twitter-unimpressed-with-rishabh-pant-giving-away-wicket-while-playing-irresponsible-shot%2F
#Pant in #T20 such a let down.
Another day, another time thrown away wicket for a nothing shot.
Averaging in 20’s , strike rate in 120’s.#DineshKarthik is in his best phase ever should be utilised as much as possible. #RishabhPant #IndiaVsPakistan #INDvsPAK #T20
— PRD 𓃵 (@Cinema_With_PRD) September 4, 2022
https://twitter.com/iamsurya0212/status/1566444063254933504?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1566444063254933504%7Ctwgr%5Eeec0037b8b12c914c1a155b4d22b6b470f185bd4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fnot-fit-for-t20-twitter-unimpressed-with-rishabh-pant-giving-away-wicket-while-playing-irresponsible-shot%2F
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए हैं। टीम की ओर से विराट कोहली ने अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इस मुकाबले में 44 गेंदों में 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। पाकिस्तान को अगर इस मुकाबले को जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 182 रन बनाने होंगे।