एशिया कप 2022: भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेले जाने वाले सुपर-4 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
भारत और अफगानिस्तान दोनों ही एशिया कप 2022 के फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - सितम्बर 8, 2022 3:05 अपराह्न

एशिया कप 2022 में सुपर-4 का 5वां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच में दुबई के मैदान पर 8 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ग्रुप स्टेज तो काफी शानदार रहा था, लेकिन सुपर-4 में उन्हें लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा और इसके चलते अब वह फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। भारतीय टीम को अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी टीम इंडिया को अगले मुकाबले में 6 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी ग्रुप स्टेज में अपने अभियान की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की लेकिन सुपर-4 में आने के बाद टीम से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें पहले उन्हें श्रीलंका की टीम से 4 विकेट की हार की मिली वहीं इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में टीम को 1 विकेट की करीबी हार का भी सामना करना पड़ा।
मैच जानकारी:
एशिया कप 2022, सुपर-4, मैच-5 – भारत बनाम अफगानिस्तान
स्थान – दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
समय – भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
पिच रिपोर्ट
दुबई के मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर टॉस जीतकर गेंदबाजी करना काफी बेहतर साबित हुआ है। जिसमें शुरुआती समय में बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं दिखा जबकि दूसरी बल्लेबाजी में टीम की बल्लेबाजी बेहतर दिखाई दी है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगी।
संभावित अंतिम एकादश:
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, रवि अश्विन, अर्शदीप सिंह।
अफगानिस्तान
हजरतुल्लाह जजई, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, अजमातुल्लाह ओमारजई, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारुकी।
संभावित Dream11 टीम:
विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), दिनेश कार्तिक, रहमनुल्लाह गुरबाज, करीम जनत, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, भुवनेश्वर कुमार।