शाहीन अफरीदी के 'रिहैबिलिटेशन' को लेकर शाहिद अफरीदी ने PCB पर लगाया था आरोप, अब बोर्ड ने दिया करारा जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन अफरीदी के ‘रिहैबिलिटेशन’ को लेकर शाहिद अफरीदी ने PCB पर लगाया था आरोप, अब बोर्ड ने दिया करारा जवाब

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शाहीन खुद अपने पैसे लगाकर लंदन पहुंचे और अपना रिहैबिलिटेशन भी उन्होंने अपने ही पैसों से किया।

shaheen afridi and shahid afridi (source-twitter)
shaheen afridi and shahid afridi (source-twitter)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले शाहीन अफरीदी के रिहैबिलिटेशन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। बता दें, घुटने में लगी चोट की वजह से शाहीन एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे लेकिन वो टी-20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। इसी के साथ शाहीद ने शाहीन के रिहैबिलिटेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

समा टीवी में शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शाहीन खुद अपने पैसे लगाकर लंदन पहुंचे और अपना रिहैबिलिटेशन भी उन्होंने अपने ही पैसों से किया। PCB ने उनके उपचार के लिए कोई भी मदद नहीं की।

शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया कि, ‘शाहीन अफरीदी की बात की जाए तो वो खुद से ही अपने पैसे लगाकर इंग्लैंड गए। उन्होंने खुद टिकट लिया और होटल में भी उन्होंने अपने पैसे खर्च किए। मैंने उनके लिए डॉक्टर की व्यवस्था कर दी थी और उन्होंने वहां जाकर डॉक्टर से मुलाकात की। PCB ने उनकी कोई मदद नहीं की, उन्होंने खुद से ही अपना पूरा खर्चा किया।

डॉक्टर से लेकर होटल रूम और खाने का खर्चा उन्होंने अपनी जेब से ही भरा। जहां तक मुझे पता है PCB के अंतरराष्ट्रीय दौरे के क्रिकेट निदेशक जाकिर खान ने उनसे 1-2 बार बात की लेकिन इसके आगे उन्होंने कुछ नहीं किया।’

शाहीन अफरीदी की चोट को लेकर PCB ने जारी किया बयान

PCB ने शुक्रवार (16 सितंबर) को अपने दो टी-20 विश्वकप खिलाड़ियों फखर जमान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की चोट का अपडेट देते हुए एक बयान जारी किया। बयान में यह कहा गया कि, ‘PCB को यह बताकर काफी अच्छा लग रहा है कि शाहीन अफरीदी लंदन में अपना रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं और वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।’

बयान में आगे कहा गया कि, ‘PCB हमेशा अपने खिलाड़ियों के साथ रहता है और किसी भी खिलाड़ी को मेडिकल से संबंधित कोई परेशानी हो या रिहैबिलिटेशन की दिक्कत हो, वो उनका पूरा सहयोग करते हैं।’

close whatsapp