IPL के अगले सत्र से रवींद्र जडेजा CSK से नहीं हटेंगे, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL के अगले सत्र से रवींद्र जडेजा CSK से नहीं हटेंगे, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

यह सब अफवाहें तब शुरू हुई थी जब सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा ने CSK को अनफॉलो कर दिया था और IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की पुष्टि होने के बाद प्रशंसकों के बीच भ्रम की स्थिति और बढ़ गई थी।

Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)
Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)

पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा हो रही थी कि बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी को छोड़कर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में चले जाएंगे, लेकिन अब खुद CSK मैनेजमेंट ने इन सब अफवाहों को गलत कहा है।

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK प्रबंधन ने ऑलराउंडर को अपनी तरफ से ट्रेड या रिलीज करने से इंकार कर दिया है। बता दें, यह सब अफवाहें तब शुरू हुई थी जब सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा ने CSK को अनफॉलो कर दिया था और IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की पुष्टि होने के बाद प्रशंसकों के बीच भ्रम की स्थिति और बढ़ गई थी।

सिर्फ जडेजा ही नहीं बल्कि भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। बता दें, IPL 2022 विजेता फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) ने ट्वीट किया था कि, ‘यह सफर काफी यादगार था। हम सब आपको आपके अगले पड़ाव के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं @ShubhmanGill!’. इस ट्वीट के बाद तमाम प्रशंसकों को यह लग रहा था कि IPL 2023 के लिए यह दोनों फ्रेंचाइजी इन दोनों खिलाड़ियों को आपस में ट्रेड कर लेंगी।

लेकिन क्रिकबज द्वारा एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘हालिया रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा था कि रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल के लिए CSK और गुजरात टाइटंस के बीच ट्रेडिंग हो सकती है, लेकिन दोनों फ्रेंचाइजियों ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है।’

CSK रवींद्र जडेजा को नहीं करेगी ट्रेड

उन्होंने आगे कहा कि, ‘कुछ अन्य टीमें जडेजा को अपनी टीम में शामिल करना चाह रही हैं जिनमें से एक दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी हैं। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के प्रबंधन ने क्रिकबज से कहा है कि वो इस बेहतरीन ऑलराउंडर को किसी भी खिलाड़ी के साथ ट्रेड नहीं करेंगे, वो यकीनन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

हालांकि, गुजरात फ्रेंचाइजी ने अभी तक किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड-ऑफ करने से इनकार किया है, जबकि राहुल तेवतिया और साई किशोर को अन्य IPL फ्रेंचाइज़ी अपनी टीम में शामिल करना चाह रही हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दिल्ली कैपिटल्स ने जडेजा के लिए बात की है।

रिपोर्ट में आगे लिखा है कि, ‘जडेजा के अलावा, क्रिकबज इस बात को समझता है कि गुजरात टाइटंस के पास राहुल तेवतिया और साई किशोर के लिए ऑफर आए हैं लेकिन अभी फ्रेंचाइजी ने प्रस्तावों को ठुकरा दिया है।’

close whatsapp