सबा करीम का मानना, भारतीय टीम प्रबंधन ने दिनेश कार्तिक के साथ आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है - क्रिकट्रैकर हिंदी

सबा करीम का मानना, भारतीय टीम प्रबंधन ने दिनेश कार्तिक के साथ आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है

मुझे लगता है कि प्रबंधन को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो नंबर 6 पर आकर फिनिशर की भूमिका निभा सके: सबा करीम

saba karim on dinesh karthik (pic source-twitter)
saba karim on dinesh karthik (pic source-twitter)

भारत के मध्यक्रम को लेकर अभी भी तमाम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। IPL 2022 में दिनेश कार्तिक ने RCB की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से भारतीय टीम में उनकी वापसी हुई थी। अभी तक उनका प्रदर्शन टीम की ओर से काफी सराहनीय रहा है वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत को मौके तो कई मिले लेकिन वो उन मौकों को भुना नहीं पाए।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों को प्लेइंग XI में शामिल किया जाना चाहिए वहीं कुछ का कहना है कि दिनेश कार्तिक विकेटकीपर की पहली पसंद होनी चाहिए। अब इसी डिबेट में सबा करीम भी शामिल हो चुके हैं। भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि दिनेश कार्तिक को प्लेइंग XI में शामिल करना और उनको ऐसे ही आगे मौके देना सही कदम है।

सबा करीम ने स्पोर्ट्स18 के ‘स्पोर्ट्स ओवर द टॉप’ शो में कहा कि, ‘संभावना हमेशा रहती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने दिनेश कार्तिक के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है जो कि बुरा कदम नहीं है। मुझे लगता है कि प्रबंधन को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो नंबर 6 पर आकर फिनिशर की भूमिका निभा सके।

ऋषभ पंत ने इस भूमिका में कभी नहीं खेला है और वो जिस क्रम में बल्लेबाजी करने आते हैं वो सभी क्रम पूरी तरह से तय हैं। इसलिए मुझे लगता है कि ऋषभ पंत को शायद ही मौका मिलेगा क्योंकि टीम ने अपने सही संयोजन ढूंढ लिए है।’

सही कॉन्बिनेशन को खोजने के लिए भारतीय टीम ने कई खिलाड़ियों को मौका दिया

हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में दिनेश कार्तिक ने तीनों ही मुकाबलों में प्लेइंग XI में अपनी जगह बनाई, वहीं ऋषभ पंत को सिर्फ एक ही टी-20 मुकाबले (दूसरे) में मौका मिला और उसमें भी उन्हें बल्लेबाजी करने को नहीं मिली। इस मैच में दिनेश कार्तिक ने मात्र 2 गेंदों में एक छक्का और एक चौका जड़ टीम को जीत दिलाई।

भारतीय टीम अब 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या को इस सीरीज में आराम दिया गया है और अब देखना यह होगा कि उनकी जगह प्लेइंग XI में कौन अपनी जगह बनाता है।

close whatsapp