रोहित शर्मा ने भारत के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में हासिल की दुर्लभ उपलब्धि
रोहित शर्मा को भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
अद्यतन - Oct 5, 2022 6:50 pm

रोहित शर्मा को जब से खेल के तीनों प्रारूपों में भारत का कप्तान नियुक्त किया गया है, टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भले ही भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित की कप्तानी में एशिया कप 2022 गंवा दिया, लेकिन अगर द्विपक्षीय सीरीज में बतौर कप्तान उनके प्रदर्शन की बात करे, तो वो शतप्रतिशत है।
आपको बता दें, भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज जीती थी, जिसके बाद उन्होंने अपने शानदार फॉर्म को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो मैच जीतकर यह घरेलू T20I सीरीज भी अपने नाम कर ली, हालांकि मेजबान टीम को तीसरे मैच में 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान हासिल की अनोखी उपलब्धि
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से T20I सीरीज में जीत के साथ रोहित शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने भारत के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत दर्ज की है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में जीत के साथ भारत के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया था और तब से उन्होंने एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं गंवाई है।
हालांकि, दस में से सात सफलताएं घरेलू सीरीज में मिली, जबकि केवल तीन जीत भारत को रोहित की कप्तानी में विदेशी धरती पर नसीब हुई। आपको बता दें,अब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक्शन में नजर आएंगे, उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।
यहां देखिए भारत के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की द्विपक्षीय सीरीज में जीत की पूरी सूची –
भारत ने न्यूजीलैंड को T20I सीरीज में 3-0 से हराया (घरेलू)
भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया (घरेलू)
भारत ने वेस्टइंडीज को T20I सीरीज में 3-0 से हराया (घरेलू)
भारत ने श्रीलंका को T20I सीरीज में 3-0 से हराया (घरेलू)
भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया (घरेलू)
भारत ने इंग्लैंड को T20I सीरीज में 2-1 से हराया (विदेशी)
भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया (विदेशी)
भारत ने वेस्टइंडीज को T20I सीरीज में 4-1 से हराया (विदेशी)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को T20I सीरीज में 2-1 से हराया (घरेलू)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को T20I सीरीज में 2-1 से हराया (घरेलू)