महिला टी-20 एशिया कप 2022: गेंद और बल्ले के साथ चमकीं शेफाली, भारत ने बांग्लादेश को दी एकतरफा मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला टी-20 एशिया कप 2022: गेंद और बल्ले के साथ चमकीं शेफाली, भारत ने बांग्लादेश को दी एकतरफा मात

शेफाली वर्मा ने इस मैच में 44 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।

Smriti Mandhana & Shafali Verma. (Photo Source: ICC/Twitter)
Smriti Mandhana & Shafali Verma. (Photo Source: ICC/Twitter)

8 अक्टूबर को खेले गए महिला एशिया कप 2022 के 15वें मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 15 रनों से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम अंक तालिका के शीर्ष पर फिर से पहुंच गई है। बता दें, 7 अक्टूबर को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से मात दी थी इसके बाद पाक टीम टॉप पर पहुंच गई थी।

मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 44 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। उन्होंने इस मैच में एक शानदार उपलब्धि भी हासिल की। शेफाली वर्मा महिला टी-20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 18 साल और 253 दिनों में हासिल की।

वर्मा के अलावा स्मृति मंधाना ने 38 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 47 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जेमिमा रॉड्रिग्स ने 24 गेंदों में 35* रन की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके जड़े। बांग्लादेश की ओर से रूमाना अहमद ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके।

160 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई बांग्लादेश टीम

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने काफी धीमी शुरुआत की। टी-20 प्रारूप के हिसाब से उन्होंने शुरुआती 10 ओवर में ही अपने ऊपर काफी दबाव ला दिया। बता दें, टीम का पहला विकेट 9.1 ओवर में 45 रन पर गिरा। इसके बाद भी टीम के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 100 रन ही बना पाए।

टीम की ओर से कप्तान निगर सुल्ताना ने सर्वाधिक 29 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जड़े। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज फरगाना हक ने 40 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। रेणुका सिंह और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस जीत से तमाम प्रशंसक काफी खुश है।

पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की और इस मैच को अपने नाम किया। भारतीय टीम अब अपना अगला और आखिरी मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ 10 अक्टूबर को खेलेगी। वहां भी भारत अपनी इस जीत के लय को  बरकरार रखना चाहेगा।

तमाम प्रशंसकों ने भारतीय महिला टीम की इस जीत को लेकर सोशल मीडिया में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/AvinashArya09/status/1578694602969976835?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1578694602969976835%7Ctwgr%5Efd80d63c72f648c9c9fa205e7913697361696219%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-smriti-mandhana-shafali-verma-help-india-trounce-bangladesh%2F

https://twitter.com/kesavakishore7/status/1578694796964528129?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1578694796964528129%7Ctwgr%5Efd80d63c72f648c9c9fa205e7913697361696219%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-smriti-mandhana-shafali-verma-help-india-trounce-bangladesh%2F

 

close whatsapp