टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले गोल्फ कोर्स पर हुए हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे जोश इंगलिस - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले गोल्फ कोर्स पर हुए हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे जोश इंगलिस

ऑस्ट्रेलिया के पास जोश इंगलिस के रूप में केवल एक रिजर्व विकेटकीपिंग विकल्प उपलब्ध है।

Josh Inglis (Image Source: Getty Images)
Josh Inglis (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया 22 अक्टूबर को एससीजी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अभियान की शुरुआत करेगा, और मेजबान टीम को टूर्नामेंट में अपने पहले मैच से पहले ही चोट का सामना करना पड़ गया है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने खिताब का बचाव करने के लिए मैदान में उतरने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया अपने बैक-अप विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस की चोट को लेकर चिंतित है।

जोश इंगलिस को सिडनी में 19 अक्टूबर को गोल्फ खेलने के दौरान दाहिने हाथ में चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इंगलिस की चोट की गंभीरता अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के प्रवक्ता ने कहा है कि विकेटकीपर की चोट की गहराई का आकलन किया जाएगा और उसी के अनुसार अंतिम फैसला लिया जाएगा।

मैथ्यू वेड और जोश इंगलिस दोनों ही इस समय घायल है

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलियाई टीम को 20 अक्टूबर को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र से पहले 19 अक्टूबर को आराम करने के लिए छुट्टी दी गई थी। जिसके परिणामस्वरूप इंग्लिस और अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने न्यू साउथ वेल्स गोल्फ क्लब में गोल्फ खेलने का फैसला किया। इस बीच, गोल्फ खेलने के दौरान 27-वर्षीय विकेटकीपर का दाहिना हाथ क्लब गेंद को फेयरवे से नीचे मारने की कोशिश करते हुए चोटिल हो गया।

दरअसल, फेयरवे के नीचे गेंद को हिट करने की कोशिश करते समय इंगलिस का क्लब टूट गया, और उनका हाथ कट गया, जिसके कारण बहुत खून बह गया, नतीजन वह काफी बैचनी में दिखे। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति का अब तक पता नहीं लग पाया है।

वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने खुलासा किया है कि उनके नियमित विकेटकीपर मैथ्यू वेड भी चोटिल हो गए थे, जब वह कुछ साथियों के साथ सुबह गोल्फ खेल रहे थे, इस दौरान उनका हाथ एक क्लब में फंस गया था। लेकिन उन्होंने वेड की चोट को लेकर भी अधिक जानकारी नहीं दी। मैथ्यू वेड और जोश इंगलिस दोनों ही इस समय घायल है, जो ऑस्ट्रेलिया की दिक्कते बढ़ा सकते है, क्योंकि उनके पास केवल एक रिजर्व विकेटकीपिंग विकल्प उपलब्ध है।

close whatsapp