क्या बात है! विराट कोहली ने पत्रकारों के साथ मिलकर मनाया अपना खास दिन
जन्मदिन के मौके पर मेलबर्न में अगले मैच के लिए अभ्यास कर रहे थे विराट कोहली।
अद्यतन - Nov 5, 2022 3:07 pm

ऑस्ट्रेलिया में आज टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना जन्मदिन मनाया, जहां इस खास मौके पर हर कोई विराट को विश कर रहा है। इस बीच विराट ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है, साथ ही उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और ये भी साबित हो गया है कि विराट अब कितना बदल चुके हैं।
विराट के जन्मदिन पर रोहित शर्मा ने नहीं डाला को कोई पोस्ट?
बल्लेबाज विराट कोहली के जन्मदिन पर उनके कई साथी खिलाड़ियो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और स्टोरी डाली है और उन्हें विश किया है, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया विराट के लिए कुछ भी पोस्ट पर नहींं किया।
पत्रकारों का दिन बना दिया पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तो
*जन्मदिन के मौके पर मेलबर्न में अगले मैच के लिए अभ्यास कर रहे थे विराट कोहली।
*इस दौरान वहां काफी भारतीय पत्रकार भी थे मौजूद, जो कर रहे थे विराट का इंतजार।
*सभी पत्रकार मिलकर लेकर आए थे विराट के लिए केक, विराट ने वो केक काटा।
*साथ ही विराट ने उस केक की जमकर की तारीफ और पत्रकारों के साथ ली सेल्फी।
पत्रकार ये केक लेकर आए थे विराट के लिए
किंग कोहली का क्रेज एक अलग ही लेवल पर है भाई
कल होने वाला है टीम इंडिया अगला मैच
भारतीय टीम कल यानी की 6 तारीख को सुपर-12 का अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी, 4 मैच खेली चुकी टीम इंडिया का अब सामना जिम्बाब्वे से MCG के मैदान पर होने वाला है।