पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल की आलोचना देते हुए ये क्या कह दिया
जडेजा और चहल पिछले काफी समय से टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़यों में से एक रहे हैं।
अद्यतन - फरवरी 28, 2023 6:44 अपराह्न

साल दर साल टीम इंडिया में एक के बाद बेहतरीन स्पिनर गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। इन स्पिन गेंदबाजों ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहराया है। जिसमें से हम आपको कुछ नाम बताए तो वो हैं अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और रवि अश्विन।
इन खिलाड़ियों ने खेलते समय विश्व क्रिकेट पर राज किया है पर इन खिलाड़ियों के जाने के बाद इस विरासत को रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने आगे बढ़ाया है। तो वहीं अब जडेजा और चहल की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अब्दुर रहमान ने जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि जडेजा काफी दयनीय गेंदबाज हैं, जबकि चहल एक भयानक गेंदबाज हैं।
अब्दुर रहमान ने जडेजा और चहल को लेकर दिया बड़ा बयान
गौरतलब है कि नादिर अली के पाॅडकास्ट पर बात करते हुए अब्दुर रहमान ने रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहमान ने कहा- जडेजा जब शुरू में आया था तो वह फकीर स्पिनर था। वो तो एमएस धोनी की कप्तानी में वह पला-बढ़ा और नंबर वन गेंदबाज बन पाया।
रहमान ने आगे कहा- चहल के एक भयानक गेंदबाज है। आप उसे आसानी से हिट कर सकते है। उसकी गेंदों में कोई दम नहीं होता है और वह गेंद को काफी घुमा भी नहीं पाता है। दोनों लंबे रेस के घोड़े नहीं हैं।
दूसरी आपको रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल के बारे में बताएं तो टेस्ट क्रिकेट में जडेजा नंबर वन गेंदबाज है, जबकि युजवेंद्र चहल लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में टीम इंडिया के मैच विनर स्पिन गेंदबाज हैं। जडेजा के नाम 62 टेस्ट में 259 विकेट हैं तो 32 साल के चहल के नाम 75 टी-20 मैचों में 91 और 72 वनडे मैचों में 121 विकेट दर्ज हैं।