अपने जन्मदिन पर विराट कोहली ने सबसे ज्यादा गूगल किए गए सवालों के दिए जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने जन्मदिन पर विराट कोहली ने सबसे ज्यादा गूगल किए गए सवालों के दिए जवाब

आज यानी 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं और तमाम प्रशंसकों ने उनको अपने-अपने तरीके से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

virat kohli (pic source-twitter)
virat kohli (pic source-twitter)

आज यानी 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं और तमाम प्रशंसकों ने उनको अपने-अपने तरीके से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। विराट कोहली भारत के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं और उन्होंने टीम के लिए कई मुकाबलों में बेहतरीन पारी खेली है। इसी के साथ उनके जन्मदिन पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह वीडियो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ब्रॉडकास्टर द्वारा ट्विटर पर साझा की गई। बता दें, भारतीय टीम इस समय इस मुख्य टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही है। टीम ने अभी तक 4 मुकाबलों में 3 में से जीत दर्ज की है और वो लगभग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है। भारत का अगला मुकाबला जिंबाब्वे से है और अगर वो इस मैच को जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इस वीडियो में विराट कोहली उनसे संबंधित गूगल में पूछे गए सबसे ज्यादा सवालों के जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

ये रही वीडियो:

स्टार स्पोर्ट द्वारा इस वीडियो को साझा किया गया है जिसमें वो इस सवाल का जवाब दें रहे हैं कि क्या वो क्रिकेट के गोट (Goat) है? भारतीय बल्लेबाज ने इसका जवाब दिया कि नहीं मैं अपने आप को क्रिकेट का गोट (Goat) नहीं समझता। मेरे हिसाब से इसके लिए सिर्फ दो ही लोग क्वालिफाइड है- सचिन तेंदुलकर और सर विवियन रिचर्ड्स।

इस वीडियो में पूछे गए कुछ सवाल:

सवाल: विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में पसंदीदा ग्राउंड?

उत्तर: एडिलेड ओवल

सवाल: आपकी पसंदीदा मिठाई?

उत्तर: मलवा पुडिंग (दक्षिण अफ्रीका में खाई थी)

सवाल: देसी मिठाई में आपको कौन सी पसंद है?

उत्तर: गाजर का हलवा

सवाल: विराट कोहली का वजन और लंबाई कितनी है?

उत्तर: लंबाई है 5 फीट 11 इंच और वजन है 74.5 किलो से 75 किलो

बता दें, विराट कोहली ने अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 4 मुकाबलों में 3 में अर्धशतक जड़ा है। बता दें, अभी तक इस मुख्य टूर्नामेंट में जिस भी मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा है भारत ने उसमें जीत दर्ज की है। वो इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और तमाम भारतीय प्रशंसक यही दुआ कर रहे होंगे कि आने वाले मुकाबलों में भी वो ऐसा ही प्रदर्शन करें।

close whatsapp