सूर्यकुमार यादव की तारीफ में हृषिकेश कानिटकर के शब्द कहीं अन्य भारतीय बल्लेबाजों को आहत न कर दें - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव की तारीफ में हृषिकेश कानिटकर के शब्द कहीं अन्य भारतीय बल्लेबाजों को आहत न कर दें

सूर्यकुमार यादव इस समय टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर है।

Suryakumar Yadav and Hrishikesh Kanitkar (Image Source: Getty Images)
Suryakumar Yadav and Hrishikesh Kanitkar (Image Source: Getty Images)

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हृषिकेश कानिटकर ने दुनिया के वर्तमान नंबर वन T20I बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह अपनी 360-डिग्री बल्लेबाजी के साथ दुनिया भर के कई बल्लेबाजों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बनने जा रहे हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे सूर्यकुमार की सफलता का श्रेय टेनिस-बॉल क्रिकेट और नेट्स पर एक बच्चे की तरह उनके अभ्यास करने को दिया। आपको बता दें, 32-वर्षीय बल्लेबाज ने जब से भारत के लिए डेब्यू किया है, वह शानदार फॉर्म में है, और इस समय क्रिकेट बिरादरी के पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक बने हुए हैं।

हृषिकेश कानिटकर ने की सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा

हृषिकेश कानिटकर ने अमेजन प्राइम वीडियो के हवाले से कहा: “हम भारत में सूर्यकुमार यादव जैसे कम से कम दस खिलाड़ियों को देखना चाहेंगे। लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप किसी भी बल्लेबाज को सूर्या जैसा बना सकते हैं, क्योंकि वह सबसे अलग किस्म का खिलाड़ी है। वह जिस तरह की बल्लेबाजी करता है, वो बहुत कम बल्लेबाज कर पाएंगे। वह दुनिया भर के कई बल्लेबाजों के लिए बहुत ही अपरंपरागत होने और बल्लेबाजी के सामान्य तरीकों के साथ चिपके न रहने के लिए प्रेरणा के स्त्रोत होंगे।

सूर्यकुमार बहुत अभ्यास करते हैं और एक बच्चे की तरह करते हैं। वह काफी टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलते हैं, और उनकी इस सफलता में इसने अहम भूमिका निभाई है। सूर्या ने विभिन्न प्रकार के शॉट्स को विकसित किया है, और अब वह उन्ही के साथ आगे बढ़ रहा है।”

आपको बता दें, सूर्यकुमार यादव इस समय टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां उन्होंने T20I सीरीज में दो मैचों में 124 रन बनाए। इससे पहले, वह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में 189.68 की शानदार स्ट्राइक रेट से 239 रनों के साथ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वह इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने पहले दो मैचों में 4 और 34* रन बनाए, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

close whatsapp