बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए ‘लेडी लक’ बहुत काम कर रहा है ऑस्ट्रेलिया में!
नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने खेली कमाल की पारी।
अद्यतन - अक्टूबर 27, 2022 5:18 अपराह्न

इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सभी की नजरें टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर है, साथ ही आज हुए मुकाबले में इस खिलाड़ी ने किसी को भी नाराज नहीं किया और कमाल की पारी खेल डाली। वहीं अपनी कमाल की पारी के बाद सूर्य ने अपनी वाइफ को लेकर एक बयान भी शेयर किया, जो दिखाता है कि इस कपल के बीच रिश्ता कितना मजबूत है।
बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहले मैच में रहे थे फ्लॉप
जी हां, टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, लेकिन इस अहम मुकाबले में बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चल पाया था और पूरी तरह फ्लॉप रहे थे।
बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बीच मैच में दिया वाइफ को लेकर बयान
*नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने खेली कमाल की पारी।
*सिर्फ 25 गेंदों में बनाए 51 रन, SKY को चुना गया मैन ऑफ द मैच।
*पारी खत्म होने के बाद अपनी वाइफ को लेकर SKY ने दिया बयान।
*बोले- वाइफ भी मैच देखने आई है और मैं अच्छा खेला इसलिए खुश हूं।
आज तो छा गए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव तो
कपल ने हाल ही में पोस्ट की है ये क्यूट तस्वीरें
टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत की अपने नाम
टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दूसरी जीत अपने नाम की है, जहां टीम ने पाकिस्तान के बाद आज नीदरलैंड्स को भी मात दी और अपने ग्रुप में टॉप कर लिया है। अब टीम इंडिया का अगला मैच 30 अक्टूबर के दिन साउथ अफ्रीका से होगा।