अबरार अहमद की फिरकी में फंसे इंग्लैंड खिलाड़ी, पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद पाकिस्तान मजबूत स्थिति में
पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 28 ओवर में 2 विकेट खोकर 107 रन बना चुकी है।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2022 6:10 अपराह्न

आज यानी 9 दिसंबर से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां एक तरफ इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में लियम लिविंगस्टोन की जगह मार्क वुड को जगह दी, वहीं मेजबान पाकिस्तान ने अपने प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए।
मेजबान ने अजहर अली, नसीम शाह और चोटिल हारिस राउफ की जगह मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ और अबरार अहमद को प्लेइंग XI में जगह दी। अबरार अहमद ने इस दूसरे टेस्ट में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड 51.4 ओवर में 281 रन पर ऑलआउट हो गई।
अबरार अहमद ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 22 ओवर में 114 रन देकर 7 विकेट झटके। उन्होंने 1 मेडन ओवर भी फेंका। उनके अलावा ज़ाहिद महमूद ने 7.4 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट झटके।
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 49 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओली पोप ने 61 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। मार्क वुड ने 36 रन का योगदान दिया जबकि विल जैक्स ने 31 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स ने भी 30 रन की बहुमूल्य पारी खेली।
मेजबान पाकिस्तान इस समय बेहतरीन स्थिति में
पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 28 ओवर में 2 विकेट खोकर 107 रन बना चुकी है। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अब्दुल्लाह शफीक ने 14 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम 76 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 61* रन पर खेल रहे हैं जबकि साउद शकील ने 46 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 32* रन बना लिए हैं।
अभी तक जेम्स एंडरसन और जैक लीच ने एक-एक विकेट हासिल कर लिया है। बता दें, तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड अभी तक 1-0 से आगे है। अगर पाकिस्तान इस मुकाबले को जीत जाती है वो 1-1 की बराबरी कर लेगी।
This is all what Abrar is doing to @Englandcricket today#pakvseng #abrarahmed #allout
— Ahmad Anwar (@AhmadAnwarRana) December 9, 2022
Abra(r) Cadabra #PAKvsENG
— Zuhaib Mir (@zuhaibshowkat) December 9, 2022
MashaaAllah @RealAbrarAhmed_ keep rocking boy💪 Many more to come InshaaAllah 💪💪#PAKvsENG #abrarahmed
— SportsCorner__🇵🇰 (@docmalik13) December 9, 2022
Pakistan’s new hero…#AbrarAhmed
Tabahi macha Di is Shahzady ne#PAKvsENG #MultanTest pic.twitter.com/nksO8oLYhZ— Malik Ali Langrial (@BahawalNagar__) December 9, 2022
https://twitter.com/AvinashArya09/status/1601190768495841280?s=20&t=2f16o4_wy8aQfMA_EJyPJA
50 for Babar Azam in just 57 balls with 8 fours and a Six 🔥
.#PAKvsENG #PakvsEng2022 #BabarAzam #CricketTwitter— Ayemanmalik01 (@Ayemanmalik01) December 9, 2022
Babar and Shakeel have steadied Pakistan.#PAKvsENG #WTC23 #BabarAzam #PakistanCricket #SaudShakeel pic.twitter.com/H3JkfoZZIU
— CricTelegraph (@CricTelegraph) December 9, 2022
Seven wickets at debut for Abrar Ahmed. What a magician bowler..!! 👍👌 England Skipper Ben Stokes was also in awe of him..! Excellent bowling by the debutant.#PAKvsENG #PakvsEng2022 #ENGvPAK
— Atul Tiwari (@iTiwariAtul) December 9, 2022