बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे कप्तान केएल राहुल!
दूसरे टेस्ट मैच से पहले नेट्स में प्रैक्टिस करते वक्त हो गए थे चोटिल राहुल।
अद्यतन - दिसम्बर 21, 2022 7:00 अपराह्न

भारत का दूसरा टेस्ट मैच बांग्लादेश के साथ 22 दिसंबर गुरुवार से शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेला जाना है। तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को झटका तब लगा था जब मैच से ठीक एक दिन पहले कप्तान केएल राहुल नेट्स में प्रैक्टिस करते वक्त चोटिल हो गए।
हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राहुल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी भी नहीं दी है कि वे दूसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं।
राहुल के दूसरे टेस्ट मैच में खेलने पर संदेह
बता दें कि 22 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में विक्रम राठौर ने केएल राहुल की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। राठौर ने राहुल की चोट को लेकर कहा, वह ज्यादा गंभीर नहीं है। वह ठीक दिख रहा है। उम्मीद है कि वह ठीक होंगे, डॉक्टर इसे देख रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे।
बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के दिए बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि केएल राहुल के दूसरे टेस्ट मैच में खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है। बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे,।
रोहित अभी भी इस चोट से नहीं उबरे हैं। तो वहीं रोहित की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालने वाले केएल राहुल के चोटिल होने से भारतीय टीम को दोहरा झटका लगा है। खैर आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अगर केएल राहुल नहीं खेलते हैं तो अभिमन्यु ईश्वरन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। साथ ही पुजारा को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया जा सकता है।