PAK vs NZ: टॉम लाथम और डेवॉन कॉनवे ने कीवी को दी शानदार शुरूआत - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs NZ: टॉम लाथम और डेवॉन कॉनवे ने कीवी को दी शानदार शुरूआत

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का आज दूसरा दिन संपन्न हुआ।

Tom Latham and Devon Conway (Pic Source-Twitter)
Tom Latham and Devon Conway (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का आज दूसरा दिन संपन्न हुआ। बता दें, न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में बिना विकेट खोए 165 रन बना लिए हैं और वो अभी भी 273 रन पीछे हैं।

टॉम लाथम 126 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 78* रन पर खेल रहे हैं जबकि डेवॉन कॉनवे ने 156 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 82 रन बना चुके हैं। बता दें, पाकिस्तान में इस शानदार टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

खराब शुरूआत के बावजूद मेजबान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 438 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 280 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 161 रन की पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने 153 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 86 रन बनाए। 110 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद इन दोनों ने टीम के लिए 196 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

आगा सलमान ने खेली शानदार शतकीय पारी

बता दें, पाकिस्तान की ओर से आगा सलमान ने 155 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। टिम साउदी ने पाकिस्तान की पहली पारी में 3 विकेट हासिल किए जबकि नील वैगनेर ने 1 विकेट झटका।

न्यूजीलैंड को इस मैच में शानदार शुरुआत की जरूरत थी और टॉम लाथम और डेवॉन कॉनवे ने वैसा ही किया। बता दें, इससे पहले पाकिस्तान ने अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज अकेली थी जिसमें उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वो बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी। अभी तक न्यूजीलैंड ने कमाल की शुरुआत की है लेकिन मुकाबले के तीसरे दिन मेजबान उन पर दबाव डालना जाएगी और यह मैच भी अपने नाम करना चाहेगी।

https://twitter.com/LizardonTrainer/status/1607716984581672971?s=20&t=s1nZoBM8Ps_IGagd-SAhgg

 

close whatsapp