अगर दोस्त की सलाह मान लेते तो बच जाते ऋषभ पंत, नहीं होता उनका इतना बुरा हाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर दोस्त की सलाह मान लेते तो बच जाते ऋषभ पंत, नहीं होता उनका इतना बुरा हाल

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को एक्सीडेंट का शिकार हुए।

Rishabh Pant Accident (Photo Source: Twitter)
Rishabh Pant Accident (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 30 दिसंबर 2022 का दिन अच्छा नहीं रहा। दरअसल इसी दिन स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को एक भीषण कार दुर्घटना का शिकार हो गए। क्रिकेटर अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से बुरी तरह टकरा गई और उसमें आग लग गई। ऋषभ के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत अकेले गाड़ी चलाकर अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने रुड़की जा रहे थे। इसी बीच ऋषभ इस एक्सीडेंट को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऋषभ पंत के दोस्त ने उन्हें अकेले न जाने से मना किया था।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट्स की मानें तो पंत जब दिल्ली से निकल रहे थे तभी उनके दोस्त ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोस्त ने पंत से कहा कि रात के समय वो अकेले गाड़ी लेकर न जाएं।लेकिन पंत नहीं माने। उन्होंने कहा कि वो खुद मैनेज कर लेंगे, उन्हें कोई परेशानी नहीं है। पंत को ये सलाह न मनना ही भारी पड़ गया, अगर उनके साथ कोई होता तो शायद ऐसा न होता।

पूरी दुनिया मांग रही है पंत के लिए दुआ

ऋषभ के स्वास्थ्य को लेकर बीसीसीआई और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन लगातार नजरें बनाए हुए हैं। डीडीसीए की एक टीम पंत से मिलने देहरादून भी पहुंची है। पंत की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने कहा, ‘ऋषभ के लिए प्रार्थना, जल्दी स्वस्थ हो जाओ कप्तान।’ वहीं बीसीसीआई भी ऋषभ पंत की हेल्थ की लगातार अपडेट ले रहा है।

आपको बता दें कि, ऋषभ ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में 2022 का खराब प्रदर्शन किया और इसी वजह से शायद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था। वह अपनी फिटनेस को हासिल करने के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भाग लेने वाले थे। हालांकि, उनकी हालत को देख कर ऐसा लग रहा है कि, पंत कथित तौर पर आईपीएल 2023 तक बाहर रहेंगे।

close whatsapp