'आप पिछले 2-3 साल से उन्हें चुन रहे हैं लेकिन....' अर्जुन तेंदुलकर को लेकर आकाश चोपड़ा का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आप पिछले 2-3 साल से उन्हें चुन रहे हैं लेकिन….’ अर्जुन तेंदुलकर को लेकर आकाश चोपड़ा का बयान

मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में खरीदा था।

Arjun Tendulkar & Aakash Chopra (Photo Source: Twitter
Arjun Tendulkar & Aakash Chopra (Photo Source: Twitter

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​​​है कि युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल करना चाहिए। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे पिछले कुछ सीजन से नियमित रूप से MI का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू नहीं किया है।

चूंकि इस मैच में मुंबई के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है, जिस वजह से चोपड़ा का मानना है कि वे यह देख सकते हैं कि बाएं हाथ का यह खिलाड़ी क्या करने में सक्षम है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बोलते हुए, आकाश चोपड़ा ने उन बदलाव के बारे में भी बताया जो मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में कर सकती है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “अर्जुन तेंदुलकर को एक मैच मिलना चाहिए। आप पिछले 2-3 वर्षों से उन्हें चुन रहे हैं और आपने टीम में लगभग सभी को खेलने का मौका दिया है, लेकिन उन्हें नहीं दिया है। इसलिए मुझे लगता है कि वह संजय यादव की जगह ले सकते हैं।”

तिलक वर्मा को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना चाहिए- आकाश चोपड़ा

सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद से मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को नंबर 3 पर भेजना शुरू किया और आकाश चोपड़ा टीम मैनेजमेंट के इस निर्णय से बिल्कुल खुश नहीं हैं। 44 वर्षीय चोपड़ा का मानना है कि डीसी के खिलाफ एमआई के लिए युवा तिलक वर्मा को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना चाहिए।

टीम मैनेजमेंट के इस निर्णय को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “वे डेनियल सैम्स को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेज रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि तिलक को 3 पर, स्टब्स को 4 पर और टिम डेविड को 5 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। डेविड को सिर्फ एक फिनिशर के रूप में मत देखिये, क्योंकि एक बार वो सेट हो जाता है तो बड़े-बड़े छक्के मार सकता है। इसी वजह से आप उन्हें ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेज सकते हैं।”

close whatsapp