IPL 2023: वो पांच खिलाड़ी जिनको चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सत्र में अपने दल में शामिल करना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया
चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2022 सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था।
अद्यतन - Jan 19, 2023 12:55 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक रही हैं। उन्होंने अभी तक 4 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है जबकि पांच बार वो रनर अप रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2022 सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था।
बता दें, पिछले सत्र में वो अंक तालिका में 9वें पायदान में रहे थे। आगामी सत्र से पहले चेन्नई फ्रेंचाइजी ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया जिसमें रोबिन उथप्पा भी शामिल थे, जिन्होंने अब इस शानदार टूर्नामेंट से संन्यास ले लिया है। भले ही चेन्नई फ्रेंचाइजी ने बेन स्टोक्स और काइल जेमीसन जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया हो लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जिनको फ्रेंचाइजी को जरूर चुनना चाहिए था।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे 5 खिलाड़ी जिनको चेन्नई सुपर किंग्स को मिनी ऑक्शन में खरीदना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
यह रहे वो 5 खिलाड़ी:
5- सामर्थ व्यास

समर्थ व्यास ने टी-20 घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। सबसे छोटे प्रारूप में उन्होंने 27 मुकाबलों में 152.27 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए हैं।
नंबर 3 पर सामर्थ की बल्लेबाजी सराहनीय है। सौराष्ट्र के लिए सामर्थ व्यास ने 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 184.04 के स्ट्राइक रेट से 300 रन बनाए हैं, इसमें 21 लंबे छक्के भी मौजूद है ।
समर्थ व्यास को विस्फोटक बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। चेन्नई के पास पहले से ही ऋतुराज गायकवाड, अंबाती रायडू जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन उन्हें सामर्थ को भी अपने दल में शामिल करना चाहिए था। हालांकि सामर्थ व्यास को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में अपने दल में शामिल किया।