‘जितनी चीजें रोहित शर्मा भूलता है…’, हिटमैन को लेकर विराट कोहली का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जितनी चीजें रोहित शर्मा भूलता है…’, हिटमैन को लेकर विराट कोहली का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद अपना ही फैसला भूल गए।

Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)q
Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में खेले गए वनडे मैच के दौरान एक मजेदार घटना घटी। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतकर यही फैसला भूल गए कि उन्हें पहले क्या करना है बल्लेबाजी या गेंदबाजी। टॉस के बाद रोहित शर्मा ने अपना फैसला सुनाने के लिए काफी वक्त लिया। इस दौरान रोहित की इस हरकत को देख मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ और विपक्षी कप्तान टॉम लैथम भी अपनी हंसी को रोक नहीं सके।

हालांकि रोहित ने अंततः पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 108 रन ही बना सकी, जो वनडे में उनका तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है।

वहीं, इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक पुराना इंटरव्यू भी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल उस वीडियो में विराट ने इस बात का खुलासा किया था कि रोहित शर्मा टीम के सबसे ज्यादा भूलने वाले इंसान हैं।

विराट कोहली ने काफी समय पहले एक इंटरव्यू में रोहित को लेकर कहा था, ‘जितनी चीजें रोहित शर्मा भूलते हैं उतना कोई नहीं भूलता है। वह छोटी-छोटी चीजें नहीं भूलते बल्कि आईपैड, मोबाइल और वॉलेट भूल जाते हैं।  आधा रास्ता निकलने के बाद रोहित शर्मा को याद आता है कि उनका आईपैड फ्लाइट में छूट गया है।

यहां देखिए विराट का वो इंटरव्यू

https://twitter.com/crickaddict45/status/1616705000939614209?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1616705000939614209%7Ctwgr%5Ee7968da285226659564c66bad7df7a752e37f442%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Find-vs-nz-virat-kohlis-old-video-describing-rohit-sharmas-forgetfulness-resurfaces-after-latters-latest-goof-up%2F

हालांकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली की बात को सच साबित कर दिया। टॉस के दौरान सिक्का रोहित शर्मा के पक्ष में गिरा, लेकिन वह भूल गए कि उन्हें गेंदबाजी करनी है या बल्लेबाजी। ऐसे क्षण क्रिकेट के मैदान पर अक्सर देखने को नहीं मिलते हैं।

close whatsapp