जब रणजी ट्राॅफी में लेफ्टी बल्लेबाज बन गए हनुमा विहारी तो फैंस ने कहा- 'जांबाज शेर', देंखे वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब रणजी ट्राॅफी में लेफ्टी बल्लेबाज बन गए हनुमा विहारी तो फैंस ने कहा- ‘जांबाज शेर’, देंखे वायरल वीडियो

टूटी कलाई के बावजूद क्रीज पर बल्लेबाजी करने पहुंचे हनुमा विहारी।

Hanuma Vihari (Image Credit- Twitter)
Hanuma Vihari (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी को आप जरूर जानते होंगे। अगर नहीं जानते तो कोई बात नहीं, आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं। बता दें कि हनुमा विहारी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया में हुई पिछली ऐतिहासिक बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर जब उनसे गेंद खेली नहीं गई तो उन्होंने आउट होने के बजाए उन गेंदों को शरीर पर ले लिया था और तेज गेंदों की नई काट ढूंढ ली थी। मगर वे आउट नहीं हुए थे और पिच पर डटे रहे। बता दें कि इसके बाद क्रिकेट जगत में विहारी की इस रणनीति को जमकर सराहा गया था।

तो वहीं अब एक बार फिर हनुमा विहारी ने ऐसा की काम कर दिया है कि फिर से उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि जारी रणजी ट्राॅफी के मध्य प्रदेश बनाम आंध्रा मैच में वह टूटी कलाई के साथ लैफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। दूसरी तरफ विहारी के हिम्मत ना हारने के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।

देंखे विहारी की वायरल वीडियो

https://twitter.com/Abdullah__Neaz/status/1620675277042106368?s=20&t=AQCxptmsd0EX-mE_1OGFYQ

फैन ने कहा विहारी को बताया जांबाज शेर

मुफादल वोहरा नाम के यूजर ने हनुमा विहारी की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि, हनुमा विहारी द वाॅरियर, कलाई में फैक्चर के बाद भी हार न मानने वाला स्वभाव। चोट के बादजूद वह लैफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

मध्य प्रदेश बनाम आंध्रा मैच का हाल:

रणजी ट्राॅफी का चौथे क्वार्टर फाइनल का ये मैच होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में मध्य प्रदेश ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तो वहीं खबर लिखे जाने तक आंध्रा ने 127 ओवर बाद दिन के खेल के दूसरे दिन 9 विकेट के नुकसान पर 379 रन बना लिए हैं। बता दें कि इस समय आंध्रा के कप्तान हनुमा विहारी 27 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

close whatsapp