ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए मोहम्मद शमी एक स्पेशल ट्रेनिंग कर रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए मोहम्मद शमी एक स्पेशल ट्रेनिंग कर रहे हैं!

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं मोहम्मद शमी।

Mohammed Shami (Pic Source-Instagram)
Mohammed Shami (Pic Source-Instagram)

टीम इंडिया 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी, जिसे लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी ज्यादा ही जोश से लबरेज हैं। जिसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है, वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही हुई है और शमी ने फैन्स के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।

मोहम्मद शमी घरेलू पिचों पर खतरनाक साबित होते हैं

जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सबसे अहम गेंदबाज होंगे, शमी नई और पुरानी गेंद से विकेट निकालना जानते हैं। साथ ही वो इस समय टीम में सबसे अनुभवी हैं, जो बाकी गेंदबाजों के लिए काफी मददगार चीज साबित होगी।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए मोहम्मद शमी ने बनाई खास फिटनेस

*सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं मोहम्मद शमी।
*इस कड़ी में तेज गेंदबाज शमी मे इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो की है शेयर।
*इंस्टा की रील वीडियो में तेज गेंदबाज फिटनेस पर कर रहा है पूरा का पूरा फोकस।
*ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए शमी कर रहे हैं एक स्पेशल तरह की ट्रेनिंग।

मोहम्मद शमी ने फिटनेस से जुड़ी ये रील वीडियो की है इंस्टा पर शेयर

कुछ दिनों पहले योगा कर रहा था रफ्तार का ये सौदागर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव

close whatsapp