2009 के बाद 2023 टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगी हीथर नाइट - क्रिकट्रैकर हिंदी

2009 के बाद 2023 टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगी हीथर नाइट

10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है।

Heather Knight. (Photo Source: Twitter)
Heather Knight. (Photo Source: Twitter)

महिला टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सत्र 2009 में खेला गया था जिसको इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद टीम फिर से इस कप को अपने नाम नहीं कर पाई। अब 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट का मानना है कि वो इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप जरूर अपने नाम करेंगी।

नाइट ने इस बात का खुलासा किया कि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में इंग्लैंड टीम आक्रामक क्रिकेट खेलेगी और जो उनकी स्ट्रेंथ है उसी के जरिए वो ट्रॉफी को एक और बार अपने नाम करेगी।

हीथर नाइट ने ICC कॉलम में कहा कि, ‘2009 के बाद हमने ट्रॉफी नहीं उठाई है और इस बार हम अपनी किस्मत को बदलना चाहेंगे। 2020 में हम यह कारनामा कर सकते थे लेकिन सिडनी में बारिश की वजह से चीजें हमसे दूर हो गई और फिर कोविड-19 से पूरा खेल बिगाड़ दिया।

हम आक्रमक खेल खेलेंगे और जो हमारा मजबूत पक्ष है उसी के तहत इस ट्रॉफी को अपने नाम करेंगे। हमें मालूम है अगर हमारा दिन है तो हम किसी भी टीम के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं और मैच जीत सकते हैं। अब हमारा यही काम है कि हम रोज अभ्यास करें और आक्रामक खेल खेले।’

युवा खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यह हमारे भविष्य के लिए काफी अच्छी बात है: हीथर नाइट

पिछले साल कूल्हे की चोट की वजह से इंग्लैंड कप्तान मुकाबले से बाहर रही थी। नेट स्काईवर भी कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाई थी। इसी वजह से एलिस कैप्सी और चार्ली डीन जैसी युवा खिलाड़ियों को मौका मिला और उन्होंने भी इन मौकों का भरपूर फायदा उठाया। नाइट की मानें तो युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसी वजह से हमें अपने भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता नहीं है।

हीथर नाइट ने आगे कहा कि, ‘पिछली गर्मियों में मैं और मेरे साथ कुछ और खिलाड़ी चोटिल रही थी जिसकी वजह से कई युवा खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट में अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिला। चार्ली डीन, एलिस कैप्सी, लौरेन बेल सहित कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीता।’

close whatsapp