IND v AUS: ट्रेविस हेड के टीम में शामिल होने पर ऑस्ट्रेलियाई कोच का रिएक्शन आया सामने, कहा- ‘वह काफी ज्यादा….’
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।
अद्यतन - Feb 14, 2023 3:50 pm

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में हर समय टीम इंडिया का दबदबा रहा था। टेस्ट की नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया भारत के आगे हर डिपॉर्टमेंट में फेल हो गयी थी। इसी वजह से उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत ले हाथों एक पारी और 132 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस हार के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि, दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर सकता है।
आगामी टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ऐसे बल्लेबाजों को शामिल करने की फिराक में हैं जो इन-फॉर्म बल्लेबाजों के मुकाबले भी स्पिन को अच्छा खेलने की ताकत रखते हैं। आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम आगामी टेस्ट मैच के लिए ट्रेविस हेड को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए ट्रेविस हेड
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड को टीम में शामिल कर लिया है। ट्रेविस हेड इन-फॉर्म बल्लेबाज है। पिछले साल से खेले गए 10 टेस्ट मैचों में हेड ने 2 शतकों की मदद से 655 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के साथ इसी साल खेले गए टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड ने 70 रनों की पारी खेली थी।
तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट में हेड 23 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों में 68 रन ही बना पाए थे। उनके टीम में शामिल होने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्यू मैकडोनाल्ड ने बड़ा बयान दिया है।
एंड्रयू मौकडोनाल्ड ने कहा है, ‘हम इन मुश्किल परिस्थितियों में दूसरों के स्किल को महत्व देते हैं। मुझे लगता है कि इस दौरान हमने जिन मुद्दों पर चर्चा की है वो पर्याप्त नहीं रहा है। और दिक्कत यह है कि जिन लोगों से आप आस-पास के स्थानों के लिए प्रतियोगिता की तुलना करेंगे, उन्होने उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया है। जिसकी हम शायद उम्मीद कर रहे थे।’
हेड के विचार अलग है- मैकडोनाल्ड
ऑस्ट्रेलिया मीडिया के खबर के मुताबिक ट्रेविस हेड डेविड वॉर्नर को दूसरे टेस्ट में रिप्लेस करते हुए नजर आने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के होड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने टीम में शामिल होने के बाद हेड का कैसा रिएक्शन था इस पर बात करते हुए कहा, ‘हेड कुछ अलग सोच रहे थे जो कि बिल्कुल सही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।