IPL 2023: RR टीम में इन पांच खिलाड़ियों को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह किया जा सकता है शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: RR टीम में इन पांच खिलाड़ियों को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह किया जा सकता है शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग में प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने अभी तक 51 मैचों में 8.92 की इकोनॉमी से 49 विकेट अपने नाम किए हैं।

Prasidh Krishna (Pic Source-Twitter)
Prasidh Krishna (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग में प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने अभी तक 51 मैचों में 8.92 की इकोनॉमी से 49 विकेट अपने नाम किए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात की जाए तो उन्होंने 14 वनडे मुकाबलों में 8.92 की इकोनॉमी से 25 विकेट झटके हैं।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में प्रसिद्ध कृष्ण ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 17 मैचों में 8.29 की इकोनॉमी से 19 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

हालांकि पिछले काफी समय से प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हैं और इसी वजह से IPL के आगामी सत्र में उनका खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। राजस्थान रॉयल्स भी उनकी जगह किसी शानदार गेंदबाज को आगामी सत्र में अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच खिलाड़ी जो आगामी सत्र में RR की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं और वो भी प्रसिद्ध कृष्णा की जगह।

5- विजयकुमार वैशाक

Vyshak Vijay Kumar
Vyshak Vijay Kumar receives the man of the match. (Photo Source: KPL)

विजयकुमार वैशाक ने 2031 में कर्नाटका के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया था और तबसे ही वो टीम के लिए लगातार मुकाबले खेल रहे हैं।

विजयकुमार वैशाक ने अभी तक सात लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 11 विकेट चटकाए हैं। यही नहीं छोटे प्रारूप में उन्होंने 14 मुकाबलों में 6.92 के इकोनामी से 22 विकेट अपने नाम किए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में विजय कुमार ने 8 मुकाबलों में 6.31 के इकोनामी से 15 विकेट झटके।

विजयकुमार वैशाक ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सत्र में आठ मैचों में 24.58 के औसत से 31 विकेट हासिल किए हैं। इस समय वो काफी अच्छे फॉर्म में है और राजस्थान फ्रेंचाइजी उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अपने खेमे में जरूर शामिल करना चाहेगी।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp