'वह सिर्फ क्रिकेटर ही बनना चाहती थी..'- ऋचा घोष के स्ट्रगल को लेकर बोले उनके पापा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह सिर्फ क्रिकेटर ही बनना चाहती थी..’- ऋचा घोष के स्ट्रगल को लेकर बोले उनके पापा

WPL 2023 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऋचा घोष को 1.9 करोड़ रूपए में खरीदा है।

Richa Ghosh (Photo Source: Twitter)
Richa Ghosh (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरूआत 4 मार्च 2023 से हो रही है। भारतीय महिला खिलाड़ी ऋचा घोष को WPL ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.9 करोड़ रूपए में खरीदा। टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में ऋचा ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऋचा अभी मात्र सिर्फ 19 साल की हैं और ऐसे में यह लीग उनके करियर को ऊंचाई देने में बहुत मददगार साबित होने वाला है। ऋचा के WPL का हिस्सा बनने के बाद उनके पिता ने उनकी स्ट्रगल और करियर से जुड़ी बातें सामने रखी है।

ऋचा के करियर पर पिता ने कही यह बात

ऋचा घोष ने अपने पिता के मार्गदर्शन से भारतीय क्रिकेट में मुकाम हासिल किया है। ऋचा के क्रिकेट करियर पर बात करते हुए उनके पिता ने Jio Cinema के शो Know Your Stars पर कहा, ‘जब उसने खेलना शुरू किया था तब मुझे लगा था कि यह फिटनेस के लिए अच्छा है। मैं अपने अभ्सास सेशन के दौरान उस पर नजर रखा करता था। मैंने उसके लिए पहले टेबल टेनिस सोचा था मैं उसे ट्रायल के लिए अकेडमी भी लेकर गया।’

ऋचा के पिता ने आगे कहा, ‘टेबल टेनिस प्रैक्टिस में कुछ गेंदों को हिट करने के बाद रैकेट नीचे कर दिया और उसने कहा कि वह सिर्फ क्रिकेट ही खेलेगी।’ ऋचा के पिता मानाबेंद्र घोष ने आगे बात करते हुए बताते हैं कि, ऋचा को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने अपना बिजनेस भी छोड़ दिया ताकि वह अपनी बेटी के साथ फ्री होकर कहीं भी जा सकें और उसे सपोर्ट कर सकें।

मैं कोलकाता में फ्लैट लेना चाहती हूं- ऋचा घोष

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा खरीदे जाने पर ऋचा घोष और उनका परिवार काफी ज्यादा खुश हैं। RCB का हिस्सा बनने के बाद ऋचा ने कहा था, ‘मैं कोलकाता में अपने परिवार के लिए फ्लैट लेना चाहती हूं। और उन्हें आनंद लेने का मौका देना चाहती हूं कि क्योंकि उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है।’

ऋचा ने आगे कहा,  ‘मेरे पापा अब भी अंपायरिंग का काम करते हैं मैं नहीं चाहती अब वो काम करें। अब से मैं और मेरी बहन बहुत मेहनत करेंगे और उन्हें जिंदगी को इंजॉय करने का मौका देंगे।’ ऋचा ने आगे अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए यह बताया कि वो वह खिलाड़ी बनना चाहती है जो छक्के लगाकर टीम को मैच जीतवाए।

close whatsapp