बीसीसीआई (BCCI) ने महिला आईपीएल (WIPL) के लिए दिखाई हरी झंडी, पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीसीसीआई (BCCI) ने महिला आईपीएल (WIPL) के लिए दिखाई हरी झंडी, पढ़िए पूरी खबर

बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल मैचों के बीच में पिछले कुछ सीजनों से महिला टी-20 चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित करा रही है।

Women’s T20 Challenge. (Photo Source: Twitter)
Women’s T20 Challenge. (Photo Source: Twitter)

26 मार्च से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 15वें सीजन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला आईपीएल (WIPL) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। महिला क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, और खासकर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) द्वारा महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा महिला पाकिस्तान सुपर लीग (WPSL) के ऐलान कर देने के बाद बीसीसीआई (BCCI) पर महिला आईपीएल (WIPL) शुरू कराने का काफी दबाव था।

हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल मैचों के बीच में पिछले कुछ सीजनों से महिला टी-20 चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित करा रही है, लेकिन बोर्ड महिला आईपीएल (WIPL) पर काफी लंबे समय से योजनाएं बनाने के बाद भी प्रतियोगिता पर अंतिम निर्णय नहीं ले पा रहा थे। लेकिन अब महिला आईपीएल (WIPL) के लिए बढ़ती मांगो को देखते हुए 25 मार्च को मुंबई में हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बीसीसीआई (BCCI) अधिकारियों ने महिला आईपीएल (WIPL) शुरू कराने को लेकर हरी झंडी दिखा दी हैं।

महिला आईपीएल (WIPL) पर लगी मुहर

बीसीसीआई (BCCI) ने अगले साल से छह टीमों के महिला आईपीएल (WIPL) का प्रस्ताव रखा है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में महिला क्रिकेटरों के लिए छह टीमों का वार्षिक टी-20 टूर्नामेंट शुरू करने और मौजूदा आईपीएल फ्रेंचाइजीयों को पहली वरीयता देने का निर्णय लिया गया है।

Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में महिला आईपीएल (WIPL) के लिए 6 टीमों के चयन के लिए पहला प्रस्ताव मौजूदा आईपीएल फ्रेंचाइजियों को देने का फैसला किया है। चूंकि आगामी सीजन से आईपीएल (IPL) में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है, जिसको देखते हुए बीसीसीआई (BCCI) पहले मौजूदा फ्रेंचाइजियों के सामने महिला टीम बनाने का प्रस्ताव रखेगा और अगर इसमें पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाती है, तो बोर्ड फ्रेंचाइजियों के लिए नए आवेदन मंगाएगा।

बीसीसीआई (BCCI) के एक शीर्ष अधिकारी ने कथित तौर पर कहा भले ही महिला आईपीएल (WIPL) से व्यावसायिक लाभ न हो लेकिन, बोर्ड का दायित्व बनता हैं कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए टी-20 फ्रैंचाइजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करे और अंततः यह साल 2023 से शुरू किया जा सकता हैं।

 

close whatsapp