RR vs LSG: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को लगा बड़ा झटका, बीसीसीआई ने ठोका लाखों का जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR vs LSG: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को लगा बड़ा झटका, बीसीसीआई ने ठोका लाखों का जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 रनों से जीत दर्ज की।

KL Rahul (Photo Source: Twitter)
KL Rahul (Photo Source: Twitter)

लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 2 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी करते हुए शानदार गेंदबाजी के चलते ही 10 रनों से जीत हासिल की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स अच्छी शुरूआत को शानदार फिनिशिंग में नहीं बदल पाई।

टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी। लेकिन आवेश खान ने मात्र 8 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। और राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में मात्र 144 रन ही बना पाई। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को आईपीएल के नियम का उल्लंघन करने के लिए दोषी पाया गया, जिसके चलते उन पर 12 लाख का जुर्माना लग गया है।

स्लो-ओवर रेट बनाए रखने के चलते केएल राहुल पर लगा जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में स्लो-ओवर रेट के लिए दोषी पाया गया । जिसके चलते आईपीएल ने उन पर 12 लाख का जुर्माना ठोक दिया है।

आईपीएल ने एक छोटा स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा है, ‘राहुल पर टीम पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि आईपीएल के नियम के अनुसार यह टीम का सीजन का पहला अपराध था इसलिए केएल राहुल पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।’

राजस्थान के खिलाफ केएल राहुल ने खेली बहुत धीमी पारी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। लेकिन टीम पावरप्ले में मात्र 37 रन ही बना पाई थी। केएल राहुल ने 32 गेंदो में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली।

मैच के दौरान क्रिकेट कमेंटटेटर केएल राहुल की धीमी पारी पर गुस्सा जाहिर करते हुए भी नजर आए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टीम की गेंदबाजी तो शानदार थी लेकिन टीम को अगले मैच में बल्लेबाजी में शानदार अप्रोच के साथ उतरने की जरूरत है।

close whatsapp