'देखते हैं टेस्ट के अंत में क्या होता है'- इंदौर की पिच पर बयानबाजी कर सौरव गांगुली ने खड़ा किया विवाद - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘देखते हैं टेस्ट के अंत में क्या होता है’- इंदौर की पिच पर बयानबाजी कर सौरव गांगुली ने खड़ा किया विवाद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)
Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पिछले दोनों टेस्ट मैचों की पिच की तरह इंदौर की पिच को लेकर भी इस वक्त काफी चर्चा हो रही है। पहले दिन से इंदौर की पिच पर गेंद टर्न होती हुए नजर आ रही थी।

जिसके चलते भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ फेल होते हुए नजर आए। इसी बीच पूर्व बीसीसआई अध्यक्ष सौरव गांगुली इंदौर की पिच पर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।

इंदौर की पिच को लेकर सौरव गांगुली ने कही यह बात

इंदौर की पिच को देखते हुए क्रिकेट एक्सपर्ट ने पहले ही अनुमान लगा दिया था यह टेस्ट मैच दो दिन तक चलेगा। मैच में कमेंट्री कर रहे मैथ्यू हेडन भी इंदौर की पिच को लेकर निराशा जाहिर करते हुए नजर आए। इंदौर की पिच पर दो दिन में 30 विकेट गिरे।

उसी को देखते हुए पूर्व बीसीसआई अध्यक्ष सौरव गांगुली इंदौर की पिच को लेकर एक चौंकाने वाला बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि पिच को लेकर सौरव गांगुली ज्यादा तो नहीं बोल पाए बस एक लाइन कहकर वह चुप हो गए। कोलकाता में हुए एक इवेंट में रिपोर्टर को जवाब देते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ‘देखते हैं टेस्ट के अंत में क्या होता है।’

तीसरे टेस्ट में दबाव में दिखी भारतीय टीम

तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम काफी ज्यादा दबाव में दिखी। भारत की बल्लेबाजी क्रम शानदार है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी के आगे सारे बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आए। भारत पहली पारी में 109 रन और दूसरी इनिंग में 163 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

वहीं भारतीय गेंदबाज भी इस मैच में अधिक कारगर नहीं दिखे। पहली इनिंग में रविचंद्रन अश्विन 3 और रवींद्र जडेजा 4 विकेट लेते हुए नजर जरूर आए। लेकिन पिछले टेस्ट मैचों की तरह दोनों खिलाड़ी तीसरे टेस्ट मैच में अपना जलवा बिखेरने में नाकामयाब रहे।

close whatsapp