महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच से ज्यादा तो, कियारा आडवाणी के हॉट डांस की बातें हो रही है!
आखिरकार महिला प्रीमियर लीग 2023 का कल से हुआ शानदार आगाज।
अद्यतन - Mar 5, 2023 3:56 pm

भारत में अब महिला क्रिकेट को और भी ऊंचा स्तर मिलने जा रहा है, जहां IPL की तर्ज पर महिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज हो गया है और पहला ही मैच काफी ज्यादा शानदार रहा है। वहीं मैच से पहले हर बार की तरह इस लीग में भी बॉलीवुड का तड़का लगा, जिसे अलग-अलग वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।
महिला प्रीमियर लीग में कुल कितनी टीमें हैं?
महिला प्रीमियर लीग को लेकर BCCI की हर जगह तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर WPL का ये पहला सीजन है। जिसे देखते हुए इस बार लीग में कुल 5 टीमें शामिल की गई, वहीं ये लीग कुल 23 दिन तक चलेगी और कुल 22 मैच इस बार WPL में खेले जाएंगे।
कियारा आडवाणी ने लगाया महिला प्रीमियर लीग में हॉट डांस का तड़का!
*आखिरकार महिला प्रीमियर लीग 2023 का कल से हुआ शानदार आगाज।
*मैच से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा ने दी अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस।
*कियारा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है काफी वायरल।
*पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और अभिनेत्री कृति सेनन ने भी दी परफॉर्मेंस।
एक नजर डालते हैं कियारा आडवाणी के डांस पर
कौन जीता महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच?
वहीं WPL 2023 यानी की महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां MI टीम ने गुजरात जायंट्स पर बड़ी दर्ज की। वहीं सीजन का आगाज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम से हुआ है इस बार।