'ढाई दिन में टेस्ट मैच खत्म होना शर्म की बात है...'- चौथे टेस्ट मैच से पहले गौतम गंभीर का चौंकाने वाले बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ढाई दिन में टेस्ट मैच खत्म होना शर्म की बात है…’- चौथे टेस्ट मैच से पहले गौतम गंभीर का चौंकाने वाले बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Gautam Gambhir Rohit Sharma Steve Smith (Photo Source: Twitter)
Gautam Gambhir Rohit Sharma Steve Smith (Photo Source: Twitter)

इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली इनिंग में 109 और दूसरी इनिंग में 163 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद 76 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। तीसरा टेस्ट मैच भी दोनों टीमों के बीच महज तीन दिन के अंदर खत्म हुआ था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने चौथे टेस्ट मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पुजारा, कोहली को रोहित को लेकर गंभीर ने दिया बड़ा बयान

इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के आगे फेल होते दिखे थे। बल्लेबाजों के उस प्रदर्शन को देखने के बाद गौतम गंभीर भारतीय बल्लेबाजों पर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। चौथे टेस्ट मैच से पहले स्पोर्ट्स टूडे पर बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, ‘पुजारा, विराट कोहली और रोहित शर्मा स्पिनर्स को अच्छे से खेलते हैं। अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तो वह 100 टेस्ट करियर में नहीं खेल पाते।’ (पुजारा और विराट कोहली दोनों ही 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं)

गौतम गंभीर ने आगे कहा, ‘आपको 100 टेस्ट मैच खेलने के लिए स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों को ही अच्छा खेलना होता है। DRS ने सबसे बड़ा रोल अदा किया है। जब फ्रंटफुट पर LBW और DRS नहीं होता था तो आपको अपनी तकनीक बदलनी पड़ती थी। लेकिन लोग इसके बारे में अभी बात नहीं कर रहे हैं।’

तीन दिन में टेस्ट मैच खत्म होने से खफा है गौतम गंभीर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के पिछले तीनों मैच तीन दिन के अंदर खत्म हुए। जिसमें सबसे बड़ी भूमिका पिच की रही है। गौतम गंभीर का कहना है कि टर्निंग पिच पर खेलना ठीक बात है। लेकिन टेस्ट मैच ढाई से तीन दिन में खत्म होना शोभा नहीं देता है।

गौतम गंभीर ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है टर्निंग ट्रैक पर खेलना ठीक बात है। लेकिन मैं टेस्ट मैच जो ढाई दिन में खत्म हो रहे उसके खिलाफ हूं। हमें एक शानदार फिनिशिंग मुकाबले चाहिए, जैसा हमने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान देखा था। अगर टेस्ट चौथे और पांचवे दिन में जाता है तब भी ठीक है लेकिन दो दिन बहुत कम है।’

close whatsapp