IND vs AUS: भारतीय दर्शक की इस मेहनत को देख खुद रोहित शर्मा ने भी की उनकी मेहनत की जमकर प्रशंसा, आप भी देखें वीडियो: - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: भारतीय दर्शक की इस मेहनत को देख खुद रोहित शर्मा ने भी की उनकी मेहनत की जमकर प्रशंसा, आप भी देखें वीडियो:

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं।

IND vs AUS (Pic Source-Twitter)
IND vs AUS (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन एक दर्शक ने मैच की गेंद को ढूंढने के लिए काफी मेहनत की। उनकी इस मेहनत की पूरे देश में जमकर प्रशंसा हो रही है।

बता दें, मुकाबले के दूसरे दिन के अंतिम ओवर में शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन को गगनचुंबी छक्का जड़ा। यह गेंद साइट स्क्रीन (Sight Screen) पर जा लगी और घुम गई। सुरक्षाकर्मियों और बॉल बॉय ने काफी देर तक गेंद को ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली। इसी बीच एक भारतीय फैन Sight Screen की ओर गए और गेंद को ढूंढने लगे।

थोड़ी देर के बाद उन्हें गेंद मिली और वो खुशी से पागल हो गए और जोर-जोर से हाथ हिलाने लगे। इसके बाद उन्होंने यह गेंद ग्राउंड की ओर फेंक दी। इन्हीं सब की वजह से थोड़ी देर के लिए मुकाबला रुका रहा। भारतीय फैन की मेहनत को देख कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनकी प्रशंसा की।

ये रही वीडियो:

मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 480 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 442 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 180 रन बनाए जबकि कैमरून ग्रीन ने 170 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 114 रन की पारी खेली। नाथन लियोन ने 96 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 34 रन का योगदान दिया जबकि टॉड मर्फी ने 41 रन बनाए।

भारत की ओर से अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट झटके जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंदों में दो चौकों की मदद से 17* रन पर खेल रहे हैं जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अभी तक 27 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18* रन बना लिए हैं। तीसरे दिन दोनों टीमें एक दूसरे के ऊपर दबाव डालना चाहेगी।

close whatsapp