शुभमन गिल के शतक पर विराट कोहली ने दिया मिलियन-डॉलर वाला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में शुभमन गिल ने 128 रन बनाए।
अद्यतन - Mar 11, 2023 6:28 pm

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। शुभमन गिल ने मात्र 194 गेंदो में 10 चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया।
विराट कोहली और शुभमन गिल दोनों ही खिलाड़ियों के बीच काफी गहरी दोस्ती और इस बात को फैंस भी अच्छे से समझते हैं। शुभमन गिल के शतक पर विराट कोहली बड़े ही खास अंदाज में युवा बल्लेबाजों को बधाई देते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गिल ने मारा शतक तो खुशी से झूमे विराट कोहली
शुभमन गिल ने तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल को रिप्लेस किया था। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन पहली पारी में 21 और दूसरी पारी में 5 रन बना पाए थे। तीसरे टेस्ट में बुरी तरह फेल होने के बाद शुभमन गिल को चौथे टेस्ट मैच में अपने आप को साबित करना था। शुभमन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से किसी को निराश होने का मौका नहीं दिया।
रोहित शर्मा के 35 रनों पर आउट होने के बाद भी शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। शुभमन ने 89 गेंदो में पहले अर्धशतक पूरा किया। फिर चाय ब्रेक से पहले शुभमन ने अपना शतक पूरा कर लिया। टेस्ट करियर में दूसरा शतक पूरा करने के बाद शुभमन गिल खास अंदाज में मैदान पर जश्न मनाते हुए नजर आए।
शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के बीच 113 रनों की शानदार साझेदारी भी देखने को मिली। लेकिन शुभमन के शतक के ठीक थोड़ी देर बाद पुजारा 42 रन पर टॉड मर्फी के शिकार हो गए। पुजारा के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रिज पर आए। विराट कोहली ने मैदान पर पहुंचते ही सबसे पहले शुभमन गिल को शतक के लिए बधाई दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराट कोहली इससे पहले शुभमन गिल के शतक पर पवेलियन में बैठकर उनका अभिवादन करते हुए नजर आए थे।
यहां देखें विराट कोहली और शुभमन गिल का वीडियो-
https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1634475890896773120?s=20