गोल्डन डक पर आउट हुए सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा ने लगाई जमकर लताड़! - क्रिकट्रैकर हिंदी

गोल्डन डक पर आउट हुए सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा ने लगाई जमकर लताड़!

दूसरे वनडे मैच में भी गोल्डन डक पर आउट हुए सूर्यकुमार यादव।

(Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हार मिली, लेकिन इस हार से ज्यादा खबरों में सूर्यकुमार यादव रहे। जी हां, वो ही सूर्यकुमार जो टी-20 क्रिकेट में लगातार रनों का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही वनडे की बारी आती है तो SKY का बल्ला नहीं चलता। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जिसके कारण ये खिलाड़ी सभी के निशाने पर आ गया है।

सूर्यकुमार यादव को क्यों मिल रहे हैं वनडे में लगातार मौके

मध्यक्रम की जिम्मेदारी टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर पर भी होती है, लेकिन अय्यर चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं है और इसी कारण से सूर्यकुमार यादव को लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन वो खुद को साबित नहीं कर पा रहे हैं।

रोहित शर्मा ने निकाला सूर्यकुमार यादव पर अपना गुस्सा!

*दूसरे वनडे मैच में भी गोल्डन डक पर आउट हुए सूर्यकुमार यादव।
*इससे पहले मुंबई वनडे मैच में भी गोल्डन डक का शिकार हुए थे SKY।
*दूसरे वनडे के दौरान सूर्य से बात करते दिखे कप्तान रोहित शर्मा।
*काफी देर तक SKY को कुछ समझा रहे थे कप्तान रोहित।

ड्रेसिंग रूम में सूर्यकुमार यादव से बात करते हुए कप्तान रोहित शर्मा

(Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

कल के मैच में सभी बल्लेबाजों ने किया काफी निराश

दूसरी ओर कल हुए मैच में सूर्यकुमार यादव सहित टीम के बाकी बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं 3 मैचों की ये वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है और सीरीज विजेता का फैसला आखिरी मैच पर होगा, जो 22 तारीख के दिन खेला जाएगा।

कल के मैच का स्कोर कार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp