IPL 2023: ‘See you soon’ चेन्नई फैंस को बेन स्टोक्स का संदेश
आईपीएल 2023 नीलामी में 16.25 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा था स्टोक्स को
अद्यतन - Mar 23, 2023 6:31 pm

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान और विश्व के शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2023 के लिए भारत पहुंचने को लेकर फैंस के साथ एक संदेश साझा किया है। बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए पिछले साल 23 दिसंबर को हुई नीलामी में बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 16.25 करोड़ रूपए में खरीदा था।
तो वहीं अब दूसरी तरफ आईपीएल में खेलने व चेन्नई फ्रेंचाइजी से जुड़ने को लेकर बेन स्टोक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को टैग करते हुए लिखा- सी यू सून
देंखे बेन स्टोक्स की सोशल मीडिया पोस्ट
Ben Waiting Long! 🦁🔜
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 23, 2023
दूसरी तरफ आपको बता दें कि बेन स्टोक्स के आईपीएल 2023 में खेलने को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह लीग के शुरूआती चरण में अपनी घुटने की समस्या की वजह से उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। गौरतलब है कि इस वजह से वह इंग्लैंड टीम के लिए कई टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।
दूसरी तरफ यह भी कह जा रहा है कि साल के अंत में एशेज सीरीज भी होने वाली तो उस सीरीज में खुद को फिट रखने के लिए भी बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 से अपना नाम वापिस लेने पर विचार कर सकते हैं।
हालांकि, बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2023 में खेलने को लेकर फ्रेंचाइजी के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को अपनी फिटनेस को लेकर अवगत करा दिया है और कहा है कि वह लीग में हिस्सा लेने जा रहे है। स्टोक्स ने डेली मेल के एक कोट के अनुसार कहा-
मैं आईपीएल में जा रहा हूं। मैंने फ्लेम (स्टीफन फ्लेमिंग) के साथ बातचीत की है और वह मेरे बाॅडी की फिटनेस को लेकर पूरी तरह से वाकिफ हैं। फिल्हाल यह हफ्ता दर हफ्ता चल रहा है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा पर मुझे बहुत निराशा होती है कि मुझे उस प्रदर्शन करने से रोका जाता है जैसा मैं करना चाहता हूं।
स्टोक्स के दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें अभी गेंदबाजी करने के लिए मना किया गया है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या स्टोक्स आईपीएल 2023 में कैसा प्रदर्शन करते हैं।