IPL 2023, LSG vs DC: मार्क वुड के पंजे में फंसी दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ ने 50 रनों से जीता मैच  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023, LSG vs DC: मार्क वुड के पंजे में फंसी दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ ने 50 रनों से जीता मैच 

मार्क वुड ने 4 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट निकाले

Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)
Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, 3rd Match, LSG vs DC: आईपीएल 2023 के अपने पहले ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत के साथ शुरूआत करते हुए,  दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच आज लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि मैच में लखनऊ को जिताने में तेज गेंदबाज मार्क वुड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्होंने मैच में शानदार गेंदबाजी कर दिल्ली कैपिटल्स के टाॅप ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए कुल 5 विकेट झटके हैं और टूर्नामेंट में खुद और टीम को एक शानदार शुरूआत दी है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का हाल:

बता दें कि मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एक दम लगत साबित हुआ। स्लो विकेट पर भी मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए।

बता दें कि मैच में लखनऊ के ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर्स ने दिल्ली के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए 38 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली, साथ ही निकोलस पूरन के ( 36 रन, 21 गेंद) और आयुश बडोनी (18 रन, 7 गेंद) की शानदार पारियों के दम पर लखनऊ ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 194 रनों का टारगेट रखा।

दूसरी तरफ जब इस लक्ष्य का पीछा करने दिल्ली की टीम उतरी तो उनकी शुरूआत तो शानदार रही, पर मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। पावरप्ले में 47 रन बनाने वाली दिल्ली की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 143 रन ही बना पाई और मैच को 50 रनों से गंवा दिया। बता दें कि लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में मार्क वुड के पांच विकेट के अलावा रवि विश्नोई और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए।

https://twitter.com/LucknowIPL/status/1642205102634070016?s=20

close whatsapp