IPL 2023: दिल्ली कैपटिल्स को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: दिल्ली कैपटिल्स को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत, देंखे वीडियो 

दिल्ली और गुजरात के बीच खेला जा रहा है आईपीएल 2023 का सांतवा मैच 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, GT vs DC: आईपीएल 2023 का सांतवा मैच आज 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंचे हैं।

बता दें कि ऋषभ पंत के स्टेडियम में पहुंचने की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि ऋषभ पंत का पिछले साल कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से वह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं और दिल्ली की कप्तानी की जिम्मेदारी डेविड वाॅर्नर को सौंपी गई है।

लेकिन ऋषभ पंत का अपनी टीम को सपोर्ट करने का जुनून कम नहीं हुआ है। तो वहीं गुजरात के खिलाफ यह मैच खेलने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने ऑफिशिएल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें टीम के खिलाड़ी पंत के जल्द से जल्द रिकवर होने की प्रार्थना करते हुए नजर आए थे।

देंखे पंत के स्टेडियम पहुंचने की वीडियो व फोटोज

 

आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं आईपीएल 2023

बता दें कि इंजरी से रिकवर होने के चलते ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। गौरतलब है कि पंत का पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली-देहरादून हाई-वे पर मोहम्मदपुर जाट के नजदीक कार एक्सीडेंट हो गया था, जब वह नए साल के मौके पर अपने गृह नगर रूड़की जा रहे थे।

पंत को इस एक्सीडेंट में काफी गंभीर चोटें आई थी। दूसरी तरफ पंत का एक्सीडेंट के बाद देहरादून के मैक्स हाॅस्पिटल में इलाज किया गया, तो वहीं कई महत्वपूर्ण सर्जरी के लिए उन्हें मुंबई के धीरूभाई और कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में देहरादून से एयरलिफ्ट किया गया था। तो वहीं इस इंजरी के बाद पंत को क्रिकेट की पिच पर लौटने में 6 से 8 महीने का समय लग सकता है।

close whatsapp