दिल्ली कैपिटल्स की लगातार हार पर पार्थ जिंदल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- टीम को इस तरह से देखना.. - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार हार पर पार्थ जिंदल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- टीम को इस तरह से देखना..

दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन अब तक लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है।

Delhi Capitals and Parth Jindal (Photo Source: Twitter)
Delhi Capitals and Parth Jindal (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें दिल्ली की हार पर टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए अपने टीम के खिलाड़ियों को जमकर फटकार भी लगाई।

दिल्ली कैपिटल्स को ऐसे देखना काफी मुश्किल भरा है-पार्थ जिंदल 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने टीम के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी है। बता दें सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 3 गेम 3 हार, इस दिल्ली कैपिटल्स को ऐसे देखना काफी मुश्किल भरा है। बल्ले के साथ कुछ फील्डिंग में भी कमी है लेकिन मुझे इस टीम पर भरोसा है। चलो फिर से एक साथ मंगलवार से फ्रेश शुरुआत करते हैं।

 

बता दें पार्थ जिंदल और रिकी पोंटिंग के अलावा भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भी इस टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई थी। खासकर डेविड वॉर्नर को तीनों ने काफी ट्रोल किया था। उन्होंने कहा था कि, वॉर्नर को अच्छी पारी खेलना चाहिए। आईपीएल में 25 गेंद पर अगर अर्धशतक नहीं बना सके तो फिर आपको आईपीएल नहीं खेलना चाहिए।

वहीं रिकी पोंटिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हम अभी इस आईपीएल में बहुत दूर हैं और किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठा सकते हैं। हालांकि ट्रेनिंग और तैयारी के दौरान इस टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन मैदान पर कुछ खास नतीजा हमें देखने को नहीं मिला है।

बता दें आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक अपनी जीत का खाता नहीं खोला है। दिल्ली की टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार है। वहीं डेविड वॉर्नर के फॉर्म को लेकर कई खिलाड़ियों ने सवाल खड़े किए हैं। दरअसल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में डेविड वॉर्नर ने काफी धीमी स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

close whatsapp