वह 3 मौके जब धोनी के शानदार पारी ने जगाई थी जीत की उम्मीद, लेकिन अंत में CSK को झेलनी ही पड़ी हार - क्रिकट्रैकर हिंदी

वह 3 मौके जब धोनी के शानदार पारी ने जगाई थी जीत की उम्मीद, लेकिन अंत में CSK को झेलनी ही पड़ी हार

महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को मैच हारना पड़ा।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बोर्ड पर लगाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छा नहीं रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेवॉन कॉनवे ने 50 और अजिंक्य रहाणे ने 31 रनों की पारी से योगदान दिया।

हालांकि अंत के ओवर में जब चेन्नई को कुछ बड़े शॉट्स की जरूरत थी तब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा दोनों ही बल्लेबाज क्रिज पर मौजूद थे। धोनी ने संदीप शर्मा द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के जड़े थे। टीम को आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। संदीप शर्मा ने शानदार यॉर्कर गेंद डाली और धोनी बड़ा शॉट खेलने से चूक गए। जिसके बाद फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 रनों से हार झेलनी पड़ी।

आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी आखिर तक क्रीज पर रहे और CSK को हार का सामना करना पड़ा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको वो तीन मुकाबलों के बारे में बताने वाले हैं, जब धोनी ने किसी मैच में आखिर तक बल्लेबाजी की लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1. महेंद्र सिंह धोनी बनाम RCB, आईपीएल 2019

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

2019 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 83 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन फिर धोनी ने टीम की जिम्मेदारी संभालते हुए 48 गेंदो में 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी। धोनी की अर्धशतकीय पारी के चलते टीम जीत के काफी ज्यादा करीब थी।

आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 26 रनों की जरूरत थी। उमेश यादव उस मैच में शानदार नजर आए थे, उमेश ने आखिरी ओवर में भी शानदार गेंदबाजी की थी। धोनी आखिरी ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा पाए थे।

टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी। लेकिन नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े शार्दुल ठाकुर विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों रन आउट हो गए और फिर RCB ने एक रन से जीत दर्ज की थी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp