IPL 2023: विराट कोहली और एमएस धोनी की यह खास तस्वीर देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: विराट कोहली और एमएस धोनी की यह खास तस्वीर देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 रनों से जीत दर्ज की।

MS Dhoni Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी हैं। दोनों की मौजूदगी हमेशा फैंस को उत्साह और खुशियों से भर देती है। आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में दोनों की जोड़ी एक बार फिर आमने-सामने नजर आई।

लेकिन गुरू धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ अपनी रणनीतियों का इस्तेमाल कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत दिलाई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। जो इस वक्त फैंस के दिलों पर राज कर रही है।

एक-दूसरे को जादू की झप्पी देते नजर आए विराट और धोनी

आईपीएल लीग में फैंस को हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच का मैच देखने का इंतजार होता है, क्योंकि इस मैच में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी एक साथ नजर आते हैं। RCB और CSK के मैच के बाद धोनी और विराट कोहली लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ बातचीत और मस्ती-मजाक करते हुए नजर आए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसी बीच विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एमएस धोनी के साथ एक खास तस्वीर साझा की है। जिसमें विराट कोहली और धोनी एक-दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने कैप्शन में लाल और पीले दिल वाली इमोजी भी शेयर की है।

यहां देखें विराट कोहली का वो इंस्टाग्राम पोस्ट-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 226 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को झटका जल्दी लगा जब ओपनर विराट कोहली मात्र 6 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने 62 और ग्लैन मैक्सवेल ने 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को रन चेज में बनाए रखा। लेकिन अंत के ओवरों में लगातार विकेट खोने के चलते टीम 8 रनों से पीछे रह गई। जीत के साथ CSK पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है। वहीं हार के बाच RCB सातवें पायदान पर है।

close whatsapp