जोफ्रा आर्चर ने दी अपने वापसी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- मैं वापसी तब ही कर सकता हूं जब…
जोफ्रा आर्चर ने कहा कि मुझे नहीं पता मैं कौन से मैच तक वापसी कर पाऊंगा।
अद्यतन - अप्रैल 21, 2023 8:15 अपराह्न

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। मुंबई की टीम को उनकी कमी खल रही है। इस बीच ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
हाल ही में जोफ्रा आर्चर ने अपनी वापसी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वह फिलहाल अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि वह इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन एक मैच के बाद बाहर हो गए।
अब अपने वापसी पर उन्होंने कहा कि, निश्चित तौर पर पिछले 2 हफ्ते मेरे लिए वैसे नहीं रहे, जैसा मैंने उम्मीद किया था। हालांकि जब आप लंबे समय से टीम से बाहर रहते हैं तो ऐसी चीजें होती हैं क्योंकि आपकी बॉडी 100 प्रतिशत तक फिट नहीं हो पाती। कई बार ऐसा होता है कि चीजें ज्यादा सिरियस हो जाती हैं, जबकि ऐसा नहीं होता है।
मुझे नहीं पता मैं कौन से मैच तक वापसी कर पाऊंगा: जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे नहीं पता मैं कौन से मैच तक वापसी कर पाऊंगा। हालांकि मैं फिट होने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी भी तेजी से गेंदबाजी करना चाहता हूं, लेकिन जब आप अच्छा महसूस करते हैं तभी अच्छा गेंदबाजी कर सकते हैं। इस कारण ही मेरा पूरा फोकस इस पर रहता है कि मैं अच्छा महसूस करूं।
क्रिकबज से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, यह बहुत अच्छी फ्रेंचाइजी है। हमने जितने मैच हारे हैं उससे ज्यादा जीते हैं, जो पिछले साल से कहीं बेहतर है। इसलिए सब अच्छा चल रहा है और कैंप में भी सब बेहतर है। जोफ्रा आर्चर के फैंस को भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है।