GT vs DC आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

GT vs DC, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 44वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

GT vs DC Match Prediction
GT vs DC (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 44वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। गुजरात टाइटंस इस वक्त 12 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 4 अंको के साथ दसवें स्थान पर है।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

दिन और समय- 2 मई, शाम 7ः30 बजे

जगह- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(GT vs DC) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में भी पिच बल्लेबाजों को सहायता प्रदान करते हुए नजर आएगी। वहीं खेल के बीच में स्पिनर्स कारगार साबित होते हुए नजर आएंगे।

(GT vs DC) गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड(Head to Head):

आईपीएल लीग में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। और दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है।

(GT vs DC) गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वॉड(Full Squad):

गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):

अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, दासुन शनाका, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, श्रीकर भरत, मैथ्यू वेड, उर्विल पटेल, रिद्धिमान साहा, अलजारी जोसेफ, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, साई किशोरे, शिवम मावी, यश दयाल

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals):

डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, पृथ्वी शॉ, प्रियम गर्ग, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमेन पॉवेल, यश धूल, अमन खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, अभिषेक पोरेल, फिलिप सॉल्ट, सरफराज खान, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एन्गिडी, मुकेश कुमार, मुस्तफिजुर रहमान, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल

(GT vs DC) गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):

रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals):

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, सरफराज खान, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार

(GT vs DC Probable Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

शुभमन गिल:

शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 35 गेंदो में 8 चौके की मदद से 49 रनों की पारी खेली थी। अहमदाबाद में इस सीजन खेले गए अब तक के मुकाबलों में शुभमन गिल शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी शुभमन शानदार फॉर्म बरकरार रख सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

राशिद खानः

राशिद खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 54 रन दिए थे। लेकिन अहमदाबाद में राशिद खान शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल बताई जा रही है।

कौन जीतेगा मैच-

गुजरात टाइटंस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

Check here 👉 GT vs DC Dream11 Team Prediction

close whatsapp